
लंदन। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश का इस टूर्नामेंट में सफर जीत के साथ शुरू हुआ। वैसे तो ये कोई पहली बार नहीं है, जब बांग्लादेश की टीम ने विश्व कप में या फिर अंतरराष्ट्रीय मैच में इतना बड़ा उलटफेर किया है। इससे पहले कई मौके ऐसे आ चुके हैं, यही वजह है कि बांग्लादेश को जॉइंट किलर कहा जाता है। ये टीम कब किस पर भारी पड़ जाए कोई नहीं कह सकता।
आइए आपको बताते हैं कि कब-कब बांग्लादेश ने बड़े उलटफेर कर पूरी दुनिया को हैरान किया है।
2015 विश्व कप में इंग्लैंड को हरा क्वार्टर में किया था प्रवेश
- विश्व कप 2019 में शानदार आगाज करने वाली बांग्लादेश की टीम 2015 के विश्व कप में भी इस तरह के उलटफेर से सभी को चौंका चुकी है। दरअसल, 2015 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि टीम को क्वार्टर फाइनल में भारत के हाथों 109 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 275 रन बनाए थे और जवाब में इंग्लैंड की टीम 260 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इस हार के साथ ही इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।
2007 विश्व कप में भारतीय टीम को किया था बाहर
समय-समय पर अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाने वाली बांग्लादेश की टीम ने 2007 के विश्व कप में भी क्रिकेट इतिहास का बहुत बड़ा उलटफेर करके दिखाया था। दरअसल, सुपर 8 स्टेज में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश के सामने टीम इंडिया 191 रनों पर ढेर हो गई थी। इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया था।
ऑस्ट्रेलिया को भी हरा चुका है बांग्लादेश
बांग्लादेश ने विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में तो अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान किया ही है। इसके अलावा वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश की टीम बड़ी टीमों को मात दे चुकी है। 2005 में हुई नेटवेस्ट सीरीज के एक मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हरा दिया था। ये वो दौर था, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व की नंबर वन टीम थी और ये सीरीज का दूसरा ही मैच था। कार्डिफ में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने इस लक्ष्य को 49.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बांग्लादेश ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया था।
1999 विश्व कप में किया था पहला उलटफेर
बांग्लादेश की टीम को शुरुआत से ही छोटी टीम माना जाता रहा है, लेकिन समय-समय पर इस टीम ने बड़ी टीमों को हराकर अपनी काबिलियत का सबूत दुनिया को दिया है। बांग्लादेश ने क्रिकेट हिस्ट्री का पहला उलटफेर 1999 के वर्ल्ड कप में किया था, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 62 रनों से मात दी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 223/9 रन बनाए थे जिसके जवाब मे पाकिस्तानी टीम 161 रनों पर ढेर हो गई थी।
Updated on:
03 Jun 2019 09:28 am
Published on:
03 Jun 2019 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
