20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान को बड़ा झटका, अब इस विदेशी लीग की चार टीमों में नहीं खेल सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी!

Pakistan player not play in The Hundred: पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। अब उन्‍हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के द हंड्रेड लीग के अगले सीजन में उन टीमों में साइन नहीं किया जाएगा, जिनमें भारतीय इन्‍वेस्‍टमेंट है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 20, 2026

Pakistan player not play in The Hundred

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan player not play in The Hundred: पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। अब वह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के द हंड्रेड लीग के अगले एडिशन में नहीं खेल सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस टूर्नामेंट में भारतीय इन्वेस्टमेंट वाली चार टीमें पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी पर विचार नहीं करेंगी। पाकिस्तानी खिलाड़ी 2009 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के किसी भी एडिशन में नहीं खेले हैं। इतना ही नहीं पाकिस्‍तान का कोई खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के SA20 लीग में कभी कोई मैच नहीं खेला है, क्योंकि वहां की सभी छह फ्रैंचाइजी टीमों के मालिक IPL वाले हैं।

दरअसल, बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने पहले ही एक एजेंट को संकेत दे दिया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में उनकी दिलचस्पी उन टीमों तक ही सीमित रहेगी, जिनका आईपीएल मालिकों से कोई संबंध नहीं है। वहीं, एक अन्य एजेंट ने इस स्थिति को उन सभी लीगों में एक बिना लिखा नियम बताया, जहां भारतीय इन्वेस्टमेंट है।

द हंड्रेड की इन चार फ्रैंचाइजियों में आईपीएल मालिकों का इन्‍वेस्‍टमेंट

ज्ञात हो कि द हंड्रेड की आठ फ्रेंचाइजी में से चार टीमों में अब आईपीएल मालिकों का किसी न किसी तरह का इन्वेस्टमेंट है। इनमें मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स शामिल हैं। यह ओनरशिप 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है।

'ग्रुप का फोकस सबसे अच्छी टीम बनाने पर'

जब इस लेटेस्ट डेवलपमेंट पर कमेंट के लिए कहा गया तो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के डिप्टी चेयर जेम्स शेरिडन ने कहा कि पूरे ग्रुप का फोकस सबसे अच्छी टीम बनाने पर है। उन्‍होंने कहा कि हमारी बातचीत सिर्फ दो सबसे अच्छी टीमों को चुनने पर हुई है, ताकि हमें दोनों कॉम्पिटिशन जीतने का सबसे अच्छा मौका मिल सके।

द हंड्रेड ऑक्शन के लिए एक हजार क्रिकेटरों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूसरी ओर ईसीबी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि द हंड्रेड दुनिया भर के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का स्वागत करता है और हम उम्मीद करते हैं कि आठ टीमें भी ऐसा ही करेंगी। उन्‍होंने कहा कि 18 देशों के लगभग एक हजार क्रिकेटरों ने द हंड्रेड ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के 50 से ज्‍यादा खिलाड़ी शामिल हैं।

ये पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके द हंड्रेड

बता दें कि पाकिस्तान के दो पुराने क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम, पिछले साल के द हंड्रेड में शामिल थे, जो नए इन्वेस्टर्स के आने से पहले टूर्नामेंट का आखिरी एडिशन था। शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ पुरुषों के कॉम्पिटिशन के पहले के सीजन में शामिल थे। हालांकि, महिलाओं के हंड्रेड में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं दिखा है।

ILT20 में भी एमआई लंदन और सदर्न ब्रेव में नहीं खेला कोई पाक खिलाड़ी

भारतीय मालिकों के लिए किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं लेना कोई हैरानी की बात नहीं है। आईएलटी20 में भी एमआई लंदन और सदर्न ब्रेव की फ्रेंचाइजी ने चार सीजन में कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन नहीं किया है, लेकिन 15 दूसरे देशों के क्रिकेटरों को शामिल किया है। वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम मोफैट ने कहा कि हर खिलाड़ी को सही और बराबर मौके का हक होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप