
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर मैदान पर अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारी से भारी दबाव में भी धोनी ने अपनी टीम को जिताने का काम किया है और इसी वजह से उनको कैप्टन कूल भी कहा जाता है। हालांकि कई बार धोनी को मैदान पर गुस्सा करते हुए भी देखा गया है, जिसकी वजह से उन्हें जुर्माने का भी सामना करना पड़ा है। वैसे धोनी के अभी तक के करियर में ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है।
बांग्लादेश दौरे पर थी टीम इंडिया
धोनी के फैंस ने उनके गुस्से को एकबार उस वक्त देखा था, जब धोनी ने बांग्लादेश के एक तेज गेंदबाज को रन लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी थी। ये वाकया 4 साल पहले यानि कि जुलाई 2015 का है। भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर थी। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच था। भारतीय टीम 308 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
धोनी और मुश्तफिजुर के बीच हुई थी जोरदार टक्कर
भारतीय पारी के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज मुश्तफिजुर रन बनाने की कोशिश में दौड़ रहे धोनी के रास्ते में आ गए। इसी दौरान धोनी ने मुश्तफिजुर को जोरदार धक्का मार दिया। धोनी की टक्कर इतनी तेज थी कि बाद मुश्तफिजुर को मैच बीच में छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बाद में ये बात सामने आई थी कि मुश्तिफजुर कई बार धोनी और अन्य भारतीय बल्लेबाजों के बीच में आ रहे थे।
धोनी पर लगा था 75 फीसदी जुर्माना
बाद में इस भिड़ंत को लेकर आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की थी। आईसीसी ने आचार संहिता की धारा 2.2.4 के तहत अपराध का दोषी पाया गया। आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए धोनी पर 75 फीसदी और मुश्तफिजुर पर 50 फीसदी का जुर्माना लगाया था।
Updated on:
28 Aug 2019 01:55 pm
Published on:
28 Aug 2019 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
