
नई दिल्ली। भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कई सालों तक एक साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। दोनों ने टीम इंडिया कोे 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। धोनी और सहवाग (Dhoni vs Sehwag) के बीच अनबन की खबरें पहली बार 2007 में सामने आई थीं जब पूर्व सलामी बल्लेबाज को पाकिस्तान के खिलाफ 2007 टी 20 विश्व कप के फाइनल से बाहर कर दिया गया था। उस समय एक सोशल मीडिया यूजर ने धोनी पर सहवाग का कॅरियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अफवाहों को खारिज कर दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि वे टीम का अच्छा फैसला था। सहवाग को फाइनल में युसूफ पठान के लिए ड्रॉप किया गया था। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में धोनी की कप्तानी में टी-20 ट्रॉफी जीतने वाले टीम का सहवाग हिस्सा थे।
2018 में सहवाग ने किया धोनी को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश
2018 में सहवाग ने फेसबुक पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो धोनी। आप जितना फुर्ती से स्टंपिंग करते हो, आपको उससे ज्यादा खुशियां मिले। ओम फिनिशाय नम:।' उस समय एक यूजर ने लिखा था, 'सहवाग सर के कॅरियर के फिनिशर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसका जवाब देते हुए सहवाग ने लिखा था 'गलत बयान।'
2011 में वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा थे सहवाग
जब धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा टूर्नामेंट जीता था तो टीम का सहवाग हिस्सा थे। उस समय सहवाग टीम इंडिया के अहम सदस्य थे। जब 2011 में टीम इंडिया ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो सहवाग ने 8 मैचों में 380 रन बनाकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
रिटायरमेंट के बाद अफवाहों पर लगाया विराम
वीरेंद्र सहवाग ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी से अनबन की खबरों पर विराम लगाया था। लेकिन आज भी कुछ प्रशंसकों को मानना है कि धोनी और सहवाग के बीच रिलेशन ठीक नहीं थे।
सहवाग का क्रिकेट कॅरियर
सहवाग ने 2015 और धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से पहले कई सालों तक एक साथ ड्रेंसिंग रूम साझा किया था। सहवाग ने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में 104 टेस्ट, 215 वनडे और 19 टी20 मैच खेले थे, जिसमें तीनों प्रारूपों में उन्होंने क्रमश: 8586, 8273 और 394 रन बनाए।
Updated on:
18 Jun 2021 02:58 pm
Published on:
18 Jun 2021 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
