31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी के संन्यास संबंधी सवाल पर सौरव गांगुली ने दिया रोचक जवाब

विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, इसलिए हम इससे खुश हैं- सौरव गांगुली

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Sep 17, 2019

dhoni_and_ganguly.jpg

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि वह विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जबकि स्मिथ का रिकॉर्ड खुद बोलता है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने एशेज सीरीज-2019 में 110 के औसत से चार मैचों की सात पारियों में 774 रन बनाए हैं। स्मिथ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर भी पहुंचे।

गांगुली ने कहा, "ये वे सवाल हैं जिनका जवाब नहीं दिया जा सकता। विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए हम इससे खुश हैं।"

स्मिथ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है। 26 टेस्ट शतक लगाना एक अद्भुत रिकॉर्ड है।"

गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट क्या सोचते हैं। वे (धोनी) महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उन्हें ही निर्णय लेने दें।"

गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार है।

उन्होंने कहा, "भारत प्रबल दावेदार है। घर में भारत एक खतरनाक टीम है और उसे हराना बहुत मुश्किल है। यह कई वर्षों से चली आ रही है।"

Story Loader