
रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का टी-20 में कप्तानी रिकॉर्ड बहुत ही शानदार अभी तक रहा है। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी बहुत पीछे रोहित शर्मा ने छोड़ दिया। यहीं नहीं विराट कोहली भी बहुत पीछे चले गए है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 में बहुत मैच जीते हैं। रोहित शर्मा इस समय तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर कर रहे हैं। टी-20 में ज्यादा कप्तानी करने का मौका उन्हें मिला और अभी तक अच्छा काम उनका रहा। अब अगर वो ICC की कोई ट्राफी जीत जाते हैं तो फिर धोनी की राह में वो चल पड़ेंगे। शुरूआती 40 मैचों की कप्तानी रोहित शर्मा की अभी तक शानदार रहा है। धोनी, विराट और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के बारे में जानिए।
1) रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अभी तक 40 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। 31 मैचों में रोहित शर्मा को जीत मिली है और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की टी-20 में जीत का प्रतिशत 79.18 रहा है। अगर इन आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो लगता है कि रोहित टी-20 के अभी तक के बेस्ट कप्तान रहे हैं। रोहित का वनडे और टेस्ट में भी कप्तानी आंकड़ा बहुत ही शानदार रहा है। इसके अलावा पूरे टी-20 करियर में भी रोहित कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
2) विराट कोहली
कोहली ने शुरूआती 40 टी-20 मैचों में से 24 में जीत हासिल की थी। विराट ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की थी। उनका भी कप्तानी रिकॉर्ड काफी शानदार रहा था। विराट ने टीम इंडिया के लिए 50 टी-20 मैचों में कप्तानी की। 30 मैचों में जीत हासिल हुई। 16 में हार का सामना करना पड़ा औऱ 4 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला। विराट ने कप्तान के रूप में टी-20 में 1500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- AUS के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन लगभग तय
3) महेंद्र सिंह धोनी
धोनी को भारतीय टीम का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। ICC की तीनों बड़ी ट्राफी वो हासिल कर चुके हैं। धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। हालांकि टी-20 में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। शुरूआती 40 मैचों में कप्तान के तौर पर 19 में धोनी को हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने टीम इंडियाा के लिए 72 मैचों में कप्तानी की। 41 में जीत मिली और 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का प्रतिशत 56.94 रहा।
यह भी पढ़ें- INDW vs ENGW, 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 88 रन से हराया
Published on:
22 Sept 2022 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
