4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL: 13 फरवरी को होगा ऑक्शन, 1500 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें सभी डीटेल्स

WPL मेगा ऑक्शन के लिए 1500 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें से धिकतम 90 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। टीमों का पर्स 12 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। हर टीम में कम से कम 15 और अधिकम 18 खिलाड़ी होंगे।

2 min read
Google source verification
wpl.png

Women Premier League Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) महिलाओं के लिए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए फ्रेंचईजी की नीलामी पहले ही हो चुकी हैं। अब विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन की तैयारियां की जा रही हैं। WPL का पहला मेगा ऑक्शन महिला टी20 विश्व कप शुरू होने के तीन दिन 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट खत्म होने के आठ दिन बाद 4 मार्च से महिला आईपीएल की शुरुआत होगी।

WPL मेगा ऑक्शन के लिए 1500 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें से धिकतम 90 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। टीमों का पर्स 12 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। हर टीम में कम से कम 15 और अधिकम 18 खिलाड़ी होंगे। बीसीसीआई नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची इसी सप्ताह के अंत तक जारी कर सकता है।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि महिला प्रीमियर लीग चार मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में होगी। धूमल ने यह भी बताया कि 12 फरवरी को भारतीय महिला टीम का टी-20 विश्वकप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा। इसके बाद अगले दिन 13 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में होगी।

WPL के मीडिया अधिकार वायकॉम 18 ने खरीदे हैं। इसके लिए वायकॉम 18 ने बीसीसीआई को 951 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया है। वायकॉम 18 के पास यह अधिकार WPL 2027 तक रहेगा। वहीं इस लीग में 5 टीमने हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई ने ये पांच फ्रेंचाइजी कुल 4669.99 करोड़ रुपये में बेंची हैं। आईपीएल की तीन फेंचाइजियों मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में भी टीमें खरीदी हैं। इसके अलावा अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी अडानी स्पोर्टलाइन ने खरीदी है। वहीं लखनऊ की टीम कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स के पास है।

कैसे तय होगा प्लेऑफ का सफर -
लीग में हिस्सा लेने वाली पांच में से तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। अंक तालिका में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमों का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा।

विमेंस प्रीमियर लीग से जुड़ी कुछ अहम बातें -
- विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च 2023 के बीच खेला जाएगा।
- विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
- विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी और सभी का पर्स 12 करोड़ रुपये होगा।
- विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
- विमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुक़ाबला 24 मार्च को खेला जाएगा और 26 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा।
- विमेंस प्रीमियर लीग की हर टीम में कम से कम 15 और अधिकम 18 खिलाड़ी होंगे।
- विमेंस प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में वायकॉम 18 ने खरीदे हैं।