क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2024: भारत के बाद पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल में किया प्रवेश, यूएई को 10 विकेट से रौंदा

Women's Asia Cup Points Table: ग्रुप A में पहले मैच में भारत से बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान ने नेपाल और यूएई को हराकर 4 अंक बटोर लिए हैं और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

less than 1 minute read

Women's Asia Cup 2024: गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन और गुल फिरोजा के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को मंगलवार को 10 विकेट से रौंद कर महिला एशिया कप के ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। पाकिस्तान की भारत से पहला मैच हारने के बाद यह लगातार दूसरी जीत है और उसने सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है। इस ग्रुप का आखिरी क्रिकेट मुकाबला भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा, इस मैच में अगर भारतीय टीम हार जाती है तो सेमीफाइनल के समीकरण बदल सकते हैं।

पाकिस्तान ने यूएई को 20 ओवर में आठ विकेट पर 103 रन पर रोकने के बाद 14.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 107 रन बनाकर 35 गेंद शेष रहते एकतरफा जीत हासिल की। अपने अर्धशतक और दो कैच लपकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बनी गुल फिरोजा ने मुनीबा अली के साथ ओपनिंग साझेदारी में 107 रन जोड़े। गुल फिरोजा ने 55 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये जबकि मुनीबा अली ने 30 गेंदों पर चार चौकों के सहारे नाबाद 37 रन बनाये। यूएई की यह लगातार तीसरी हार थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

भारत की टक्कर बांग्लादेश से संभव

26 जुलाई को इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां भारत की टक्कर बांग्लादेश और पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका की महिला टीम से हो सकती है। 28 जुलाई को शाम 7 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जो दांबुला के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

Published on:
23 Jul 2024 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर