UPW vs MI: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को तीन गेंद शेष रहते शनिवार को पांच विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में उसका विजय रथ रोक दिया। यूपी ने मुंबई को 20 ओवर में 127 रन पर ढेर करने के बाद 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर जीत अपने नाम की।
Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 15वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला गया। नवी मुंबई केडीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूपी ने बहट्रेन प्रदर्शन करते हुए मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। यह मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट में पहली हार है। वहीं इस जीत के साथ यूपी ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।
इस जीत के साथ यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस का विजय रथ रोक दिया। यूपी ने मुंबई को 20 ओवर में 127 रन पर ढेर करने के बाद 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर जीत अपने नाम की। यूपी को आखिरी ओवर में पांच रन की जरूरत थी। सोफी एक्लस्टोन ने पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं लिया लेकिन तीसरी गेंद लो फुलटॉस थी जिसपर एक्लस्टोन ने सीधे सिक्स मार दिया। इस तरह यूपी विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई को हराने वाली पहली टीम बन गयी।
मुंबई की छह मैचों में यह पहली हार है जबकि यूपी ने छह मैचों में तीसरी जीत हासिल की है लेकिन वह तीसरे नंबर पर बरकरार है। मुंबई की तरफ से ओपनर हैली मैथ्यूज ने 35, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 25 और इसी वॉन्ग ने 32 रन बनाये। यूपी की तरफ से सोफी एक्लस्टोन ने 15 रन पर तीन विकेट झटके जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले।
यूपी की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 और तालिया मैक्ग्रा ने 25 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के सहारे 38 रन बनाये। एक्लस्टोन ने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे नाबाद 16 रन बनाये। दीप्ति शर्मा 13 रन पर नाबाद रहीं। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
बेहतरीन मैच रहा है यह। पहली बार मुंबई इंडियंस का मध्य क्रम इस टूर्नामेंट में जूझता नजर आया। इसकी वजह यूपी वॉरियर्स की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी बनी, जहां विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मौजूद हैं। मुंबई की लाल मिट्टी पर दिन का मैच जहां स्पिनरों को फायदा मिलना ही था।