क्रिकेट

Women’s World Cup 2025 में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख तय! जानें कब-कहां होगी महाभिड़ंत

India vs Pakistan in Women’s World Cup 2025: आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2025 का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट में भारत का सामना पाकिस्‍तान से 5 अक्टूबर को कोलंबो में होगा।

2 min read
Jun 16, 2025
भारत बनाम पाकिस्‍तान। (फोटो सोर्स: IANS)

Women’s World Cup 2025 Schedule: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 को लेकर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मई में भारत-पाकिस्‍तान के तनाव काफी बढ़ गया था, जिसके चलते आईपीएल 2025 को स्थिगित करना पड़ा था। हालांकि सीजफायर के बाद आईपीएल पूरा गया। वहीं, अब रिपोर्ट आ रही है कि महिला वर्ल्‍ड कप 2025 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की महिला टीम अपने सभी मैच न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर खेलगी। सबसे बड़ा अपडेट ये है कि भारत और पाकिस्‍तान का मुकाबला कोलंबो में 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका मैच से होगा टूर्नामेंट का आगाज

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी मार्की ग्रुप-स्टेज क्लैश के लिए कोलंबो की यात्रा करेगी। फाइनल से पहले राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाने वाला आठ टीमों का टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड से होगा।

भारत-श्रीलंका के पांच शहरों में खेले जाएंगे मैच

महिला वर्ल्‍ड कप का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान की योग्यता के आधार पर) में खेला जाएगा और दूसरा 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट के मैच भारत के चार शहरों बेंगलुरु, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और इंदौर में खेले जाएंगे। जबकि पाकिस्‍तान के मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे।

भारत के मैचों का शेड्यूल

30 सितंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका से 

5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से 

9 अक्टूबर को विजाग में दक्षिण अफ्रीका से 

12 अक्टूबर को विजाग में ऑस्ट्रेलिया से 

19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से 

23 अक्टूबर को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड से 

26 अक्टूबर को बेंगलुरु में बांग्लादेश से

Updated on:
16 Jun 2025 11:41 am
Published on:
16 Jun 2025 11:40 am
Also Read
View All
T20 वर्ल्ड कप में आज पहला वार्म-अप मैच खेलेगी इंडिया ए, तिलक वर्मा समेत ये स्टार उतरेंगे मैदान पर, देखें पूरा स्क्वॉड

पाकिस्‍तान ही नहीं ये टीमें भी कर चुकी हैं वर्ल्‍ड कप का बहिष्‍कार, एक बार भारत को हो चुका है फायदा, जानें कब-कब किस टीम ने किया ऐसा

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर ये क्या बोल गए गावस्कर, हरभजन सिंह ने भी दिया तीखा बयान

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद मैच खेलने कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, जानें क्या है वजह

खत्म हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! न होगी सीरीज, PSL पर लगेगा बैन, भारत से खेलने से मना करना PCB को पड़ेगा भारी

अगली खबर