क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड से पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला ऐसे लेगा भारत, कुलदीप ने बता दिया पूरा प्‍लान

IND vs NZ: वर्ल्‍ड कप 2019 में न्यूजीलैंड से 4 साल पहले सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए टीम इंडिया ने खास प्‍लान बनाया है। इसकी जानकारी कुलदीप यादव ने दी है।

2 min read
न्यूजीलैंड से पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला ऐसे लेगा भारत, कुलदीप ने बता दिया पूरा प्‍लान।

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अब तक 9 में से 9 मैच जीतकर विजय रथ पर सवार है। टीम इंडिया ने अपनी कमियों को दूर करते हुए इस टूर्नामेंट में हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़े हैं और वर्ल्‍ड कप की प्‍वाइंट टेबल में 18 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। अब भारत की भिड़ंत न्‍यूजीलैंड से होगी। इस मैच में रोहित सेना न्‍यूजीलैंड को हराकर 2019 के वर्ल्‍ड कप का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी। 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस नॉकआउट मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने टीम की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।


भारतीय टीम ने राउंड रॉबिन के सभी मुकाबले जीतकर वर्ल्‍ड कप में इतिहास रच दिया है। भारत ने टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है तो वहीं न्‍यूजीलैंड ने नंबर 4 पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया है। अब दोनों का मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने कुछ खास रणनीति बनाई है, जिसका खुलासा स्पिनर कुलदीप यादव ने किया है।

'इस तरह बना सकते हैं न्यूजीलैंड पर दबाव'

कुलदीप यादव ने बताया कि मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में गेंदबाजी करना हमेशा से ही मुश्किल रहा है। यहां पिच पर काफी उछाल होता है, जिसका फायदा बल्‍लेबाजों को मिलता है। इस मैच में विरोधी टीम पर हावी होने के लिए हमें शुरुआती ओवर में कुछ विकेट निकालने होंगे। इससे हम न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, राउंड रॉबिन फॉर्मेट में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

'हमारी टीम की तैयारी काफी अच्छी'

कुलदीप ने आगे कहा कि 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को चार साल बीत चुके हैं। उसके बाद से हम न्यूजीलैंड के खिलाफ कई बाइलेट्रल सीरीज खेल चुके हैं। भारत की परिस्थितियों को न्‍यूजीलैंड की टीम भी अच्‍छी तरह से जानती है। लेकिन, हमारी टीम की तैयारी काफी अच्छी है। वर्ल्‍ड कप 2023 में हमारी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हम सेमीफाइनल में भी इसे बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट की इन्‍होंने मां-बहन एक कर दी... जानें किस पर भड़के रमीज राजा

Also Read
View All

अगली खबर