
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 बार वनडे में हुई भिड़ंत, जानें कौन किस पर भारी।
वर्ल्ड कप 2023 में आज 11 अक्टूबर को 9वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच दोपहर दो बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 बार का वर्ल्ड चैंपियन और वनडे में दुनिया की नंबर-1 टीम इंडिया आज वनडे रैंकिंग में नंबर-9 अफगानिस्तान को हराकर इस वर्ल्ड में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच हारने वाली अफगानिस्तान अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। हालांकि उसके लिए टीम इंडिया से पार पाना बेहद मुश्किल होगा। इस मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रेकॉर्ड कैसा रहा है?
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे हेड-टू-हेड रेकॉर्ड
भारत बनाम अफगानिस्तान के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से दो मैच भारत ने अपने नाम किए हैं। जबकि एक मैच मैच टाई रहा है। अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अब तक कोई वनडे नहीं जीत सका है। न्यूट्रल वेन्यू की बात करें तो दो वनडे में भारत ने जीत हासिल की है। भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी वनडे 22 जून 2019 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 11 रन से जीत हासिल की थी।
भारत का वर्ल्ड कप स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
यह भी पढ़ें : कभी ढाबे वाला कहकर लोग करते थे बेइज्जती, आज करोड़ों का मालिक है ये खिलाड़ी
अफगानिस्तान भारत का वर्ल्ड कप स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
यह भी पढ़ें : भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले छाए बादल, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
Published on:
11 Oct 2023 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
