
मुंबई पर पलटवार करने उतरेगी गुजरात, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और बनाएं ड्रीम 11।
GG vs MI Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 13 मार्च को शाम 7.30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स की कमान जहां एक बार फिर स्नेह राणा के हाथ में होगी तो मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करती नजर आएंगी। बता दें कि मुंबई अभी तक इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेली है और चारों जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। जबकि गुजरात जायंट्स चार मैचों में से सिर्फ एक जीतकर चौथे स्थान पर है। आइए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, जिनमें से आप खिलाड़ियों को चुनकर अपनी बेस्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए एक बार फिर अच्छी खबर ये है कि वह उसी ट्रैक पर फिर खेलने उतरेगी। जहां मुंबई ने बैंगलोर और यूपी के खिलाफ दो बड़ी जीत हासिल की हैं। बता दें कि मुंबई अभी तक टूर्नामेंट अविजित है। मुंबई ने पहले मुकाबले में जहां गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराया था तो दूसरे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से परास्त किया था और चौथे मैच मेंं यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया था।
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस बेस्ट ड्रीम 11
बल्लेबाज - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सोफिया डंकले
ऑलराउंडर - हेली मैथ्यूज (उपकप्तान), नेट सीवर, अमेलिया केर, एश्ले गार्डनर, स्नेह राणा
गेंदबाज - पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग
विकेटकीपर - सुषमा वर्मा, यास्तिका भाटिया
यह भी पढ़े - WPL में खराब अंपायरिंग, DRS के बाद थर्ड अंपायर ने बदला अपना फैसला, देखें वीडियो
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
सबभिनेनी मेघना, लॉरा वोल्वार्ट/सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम/एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी और तनुजा कंवर।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता और साइका इशाक।
यह भी पढ़े - भारत को बड़ा झटका, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटीं साइना नेहवाल
Published on:
14 Mar 2023 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
