1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये खिलाड़ी मेरा है’, जब इस खिलाड़ी के लिए IPL नीलामी के बीच में चिल्ला पड़े थे विजय माल्या

RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या को IPL की नीलामी के दौरान गुस्से में देखा गया था। दरअसल उन्होंने अपनी टीम में एक खिलाड़ी को शामिल कर लिया था लेकिन, बाद में KKR की वजह से उन्हें मंहगी कीमत चुकाकर उस खिलाड़ी को खरीदना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 15 Feb 2022, 5:04 PM IST

Yuvraj Singh bid which get frustrated Vijay Mallya

Vijay Mallya

क्रिकेट फैंस के लिए IPL की नीलामी हमेशा से ही रोमांच से भरी हुई रही है। फैंस बड़े चाव से आईपीएल ऑक्शन का मजा लेते हैं वहीं दूसरी ओर फ्रैंचाइज पर अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने का दबाव हमेशा से ही रहा है। इस आर्टिकल के माध्यस से हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं आईपीएल नीलामी से जुड़ा वो किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। बात आईपीएल 2014 ऑक्शन की है उस वक्त युवराज सिंह (Yuvraj Singh) क्रिकेट में अपने चरम पर थे। इस दिग्गज खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रैंचाइज में होड़ लगेगी इस बात में तो किसी को कोई शक नहीं था लेकिन, युवराज के लिए नीलामी के बीच में RCB के मालिक विजय माल्या (Vijay Mallya) को चिल्लाते हुए, 'ये खिलाड़ी मेरा है' कहते हुए सुना जाएगा इस बात की शायद ही किसी ने उम्मीद की हो।

आईपीएल 2014 के ऑक्शन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवराज सिंह को अपनी टीम में जोड़ा था। लेकिन, ऑक्शन के दौरान रिचर्ड मेडले जो नीलामी आयोजित कर रहे थे उनसे चूक हो गई। उस समय RCB के मालिक विजय माल्या थे और उन्होंने 10 करोड़ रुपए की बोली लगाकर युवी को अपने साथ जोड़ा और इस बात पर मुहर भी लगाई थी। बीच ऑक्शन में केकेआर कूद पड़ी और उन्होंने कहा कि हमनें भी 10 करोड़ के बाद बोली लगाई है।

रिचर्ड मेडले केकेआर की तरफ देख नहीं पाए थे इस वजह से उन्होंने 10 करोड़ में युवराज को RCB को बेच दिया था लेकिन, केकेआर ने जैसे ही आपत्ति जताई वैसे ही युवराज सिंह की बोली फिर से शुरू करनी पड़ी। अंत में आरसीबी ने ही युवराज सिंह को खरीदा था लेकिन, इस बात से विजय माल्या बेहद दुखी थे और उन्होंने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: 'अब घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेगे', 30 लाख में बिके अर्जुन तेंदुलकर हुए ट्रोल


रिचर्ड मेडले ने बाद में इस बारे में टीम इंडिया के स्पिनर रवि अश्विन के चैनल पर बोलते हुए कहा, 'जब नीलामी फिर से शुरू हुई थी तब विजय माल्या काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। और उन्होंने युवराज सिंह के लिए चिल्लाकर बोला था 'यह मेरा खिलाड़ी है।' बता दें कि आईपीएल 2014 में आरसीबी ने युवराज सिंह को 14 करोड़ में खरीदा था अगर केकेआर बीच में ना कूदती तो फिर आरसीबी को युवराज 10 करोड़ में मिलते।


बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए नीलामी हाल ही में संपन्न हुई है। इस नीलामी में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे मंहगे बिके हैं। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख देकर अपने साथ जोड़ा है। वहीं श्रेयस अय्यर को भी 12 करोड़ से ज्यादा कीमत चुकाकर केकेआर टीम ने खरीदा है।
यह भी पढ़ें: नारियल फोड़ने के दौरान गिरने से बचे धोनी, देखें VIDEO

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल