16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs SL A: तिलक वर्मा की जिद्द की वजह से इंडिया A को हुआ नुकसान, अपायंर्स नहीं चाहते थे सुपर ओवर का गेम

Tri Nation A Series 2026: ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत-ए को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। अब फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को आखिरी मैच जीतने के साथ अफगानिस्तान-ए की हार की भी उम्मीद करनी होगी।

2 min read
Google source verification
team india A

भारत की A क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI)

Super Over Controversy in Tri Nation A Series 2026: ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत-ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम ने भी 265 रन बना दिए, जिससे मुकाबला टाई हो गया। मुकाबला टाई होने के बाद अंपायर्स ने दोनों टीमों को एक-एक अंक देने का फैसला कर लिया, क्योंकि खराब रोशनी की वजह से अंपायर्स सुपर ओवर नहीं कराना चाहते थे, लेकिन भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की जिद के बाद आखिरकार सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया।

सुपर ओवर में 9 रन बना सके सूर्यवंशी-सूर्यांश

सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। 18 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे सिर्फ 9 रन ही बना सके। इस हार के बाद भारतीय टीम को वह एक अंक भी गंवाना पड़ा, जो टाई मुकाबले की स्थिति में मिल रहा था।

इस हार के बाद भारत-ए के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है, जबकि श्रीलंका-ए ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है और वह फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार बन गई है। इस सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए है। उसे श्रीलंका-ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने भारत-ए को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हराया था। फिलहाल अंक तालिका में श्रीलंका-ए पहले स्थान पर है, जबकि भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर मौजूद है।

टॉप 2 टीमें बनाएंगे फाइनल में जगह

टॉप-2 टीमें फाइनल खेलेंगी। ऐसे में फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अपना आखिरी मुकाबला जीतना ही होगा। साथ ही टीम इंडिया को यह भी उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान-ए, श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबला हार जाए। अगर अफगानिस्तान-ए जीत भी जाता है, तो भारत चाहेगा कि वह इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज न करे कि नेट रन रेट में टीम इंडिया से आगे निकल जाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग