11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप में जब पहली बार भिड़े थे भारत और इंग्लैंड, हुआ था कुछ ऐसा, आज तक पूरी दुनिया नहीं भूल पाई वह मुक़ाबला

जब पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था तब उस मुक़ाबले में युवराज सिंह ने मात्र 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 18 रन से हराया था।

2 min read
Google source verification

India vs England, T20 world Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला भारत और गत चैम्पियन इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी भारत और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल खेला था। तब इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में चार बार आमना-सामना आई हैं। जिसमें से दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुक़ाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था तब भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 का 21वां मुक़ाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका के डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का बल्ला इस कदर चला कि पूरी दुनिया आज तक उस मुक़ाबले को नहीं भूल पाई है। युवराज ने इस मुक़ाबले में एक ही ओवर में छह छक्के जड़े थे। इन छक्कों की मदद से युवराज ने मात्र 12 गेंद पर अर्धशतक भी बनाया था। यह उस समय टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक था। युवराज ने उस मुक़ाबले में 16 गेंद पर सात छक्के और तीन चौके की मदद से 58 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को छह गेंद पर छह छक्के मारे थे।

इस मुक़ाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। युवराज के अलावा सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 41 गेंद पर 58 और वीरेंद्र सहवाग ने 52 गेंद पर 68 रनों अक योगदान दिया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रब ही बना पाई और 18 रन से मुक़ाबला हार गई। इंग्लैंड के लिए विक्रम सौलंकी ने 31 गेंद पर 41 और केविन पीटरसन ने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। भारत के लिए तेज गेंदबाज इरफान पठान ने तीन और आरपी सिंह ने दो विकेट झटके थे।