26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा ग्‍लोबल टी20 लीग: बल्लेबाजी के दौरान युवराज चोटिल, पिछले मैच में खेली थी तूफानी पारी

युवराज सिंह ( Yuvraj Singh ) कनाडा ग्लोबल टी20 लीग ( Canada Global T20 League ) में टोरंटो नेशनल्स के कप्तान हैं। रविवार को मॉन्ट्रियाल टाइगर्स के खिलाफ युवराज मैदान पर चोटिल हो गए।

2 min read
Google source verification
Yuvraj Singh

ओंटारियो। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह इन दिनों कनाडा ग्‍लोबल टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। टोरंटो नेशनल्‍स के कप्‍तान युवराज सिंह ने हाल ही में इस टी20 लीग में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं, लेकिन रविवार को युवराज सिंह मैच के दौरान मैदान पर चोटिल हो गए और बिना कोई रन बनाए रिटायर्ड हर्ट होकर वापस चल गए। युवराज बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे जरूर थे, लेकिन उन्हें अचानक से पीठ में दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद वो सिर्फ दो गेंद खेलकर ही वापस चले गए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी युवराज सिंह का जलवा बरकरार, फिर खेली धुआंधार पारी

युवराज ने सिर्फ दो गेंद ही खेली

यह घटना टोरंटो नेशनल्स की पारी के आठवें ओवर की है। इस ओवर की तीसरी गेंद पर युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए आए थे। इससे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर हेनरिच क्‍लासेन (20) के रूप में तीसरा विकेट टीम ने गंवाया था। क्‍लासेन के आउट होने के बाद युवी बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने फवाद अहमद की पहली गेंद को मिस किया। इसके बाद अगली गेंद पर युवराज सिंह ने स्‍वीप शॉट खेला, लेकिन तभी उन्‍हें पीठदर्द की समस्‍या हुई। युवी से दर्द सहा नहीं गया और उन्‍होंने डगआउट लौटने का फैसला किया।

पाकिस्तानी गेंदबाज को देख बेकाबू हुए युवराज सिंह, जड़ दिए छक्के पर छक्के

मैच जीत गई युवराज की टीम

भले ही युवराज सिंह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मॉन्ट्रियाल टाइगर्स को चार विकेट से हराया। मॉन्ट्रियाल टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में टोरंटो नेशनल्‍स ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। टोरंटो की जीत के हीरो चिराग सुरी रहे, जिन्‍होंने 37 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। टोरंटो नेशनल्‍स की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है, लेकिन सेमीफाइनल में उसके पहुंचने की राह कठिन बनी हुई है।