26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया समेत इन 4 टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया! जानें कब, कहां और किसके साथ होंगे मैच

Cricket Schedule: BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है! वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बाद होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत। जानें आपके शहर में कब और किसके बीच होगा महामुकाबला।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 26, 2026

team india home season 2026-27 schedule bcci fixtures australia tour Team India Home Season 2026-27, BCCI Cricket Schedule, India vs Australia Test Series 2027, Border-Gavaskar Trophy Venue, India vs West Indies ODI T20 Series, Team India Cricket Fixtures Hindi, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शेड्यूल।

Fixtures Announced (Photo - BCCI)

BCCI Cricket Schedule: BCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के 2026-27 के इंटरनेशनल मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार का सीजन बहुत धमाकेदार होने वाला है क्योंकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत दौरे पर आ रही हैं। कुल मिलाकर 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। चलिए देखते हैं कौन सी टीम कब आ रही है:

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर - अक्टूबर 2026)

    सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के साथ होगी। इसमें 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। 3 वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। 5 टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। इसकी शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी।

    तारीखसमयमैचमैदान (शहर)
    27 सितंबर 26दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेत्रिवेंद्रम
    30 सितंबर 26दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेगुवाहाटी
    03 अक्टूबर 26दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेन्यू चंडीगढ़
    06 अक्टूबर 26शाम 7:00 बजेपहला T20Iलखनऊ
    09 अक्टूबर 26शाम 7:00 बजेदूसरा T20Iरांची
    11 अक्टूबर 26शाम 7:00 बजेतीसरा T20Iइंदौर
    14 अक्टूबर 26शाम 7:00 बजेचौथा T20Iहैदराबाद
    17 अक्टूबर 26शाम 7:00 बजेपांचवां T20Iबेंगलुरु

    श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026)

      दिसंबर में श्रीलंका की टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए आएगी। जिसके 3 वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 3 टी-20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।

      तारीखसमयमैचमैदान (शहर)
      13 दिसंबर 26दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेदिल्ली
      16 दिसंबर 26दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेबेंगलुरु
      19 दिसंबर 26दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेअहमदाबाद
      22 दिसंबर 26शाम 7:00 बजेपहला T20Iराजकोट
      24 दिसंबर 26शाम 7:00 बजेदूसरा T20Iकटक
      27 दिसंबर 26शाम 7:00 बजेतीसरा T20Iपुणे

      जिम्बाब्वे का भारत दौरा (जनवरी 2027)

        नए साल (2027) की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आएगी। जिसके मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

        तारीखसमयमैचमैदान (शहर)
        03 जनवरी 27दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेकोलकाता
        06 जनवरी 27दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेहैदराबाद
        09 जनवरी 27दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेमुंबई

        ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (जनवरी - मार्च 2027)

          सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की ऐतिहासिक सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगा। इसके बाद बाकी के टेस्ट मैच चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

          तारीख
          (कब से - कब तक)
          समयमैचमैदान (शहर)
          21 जन - 25 जन 2027सुबह 9:30 बजेपहला टेस्टनागपुर
          29 जन - 02 फर 2027सुबह 9:30 बजेदूसरा टेस्टचेन्नई
          11 फर - 15 फर 2027सुबह 9:00 बजेतीसरा टेस्टगुवाहाटी
          19 फर - 23 फर 2027सुबह 9:30 बजेचौथा टेस्टरांची
          27 फर - 03 मार्च 2027सुबह 9:30 बजेपांचवां टेस्टअहमदाबाद