12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GT vs SRH: साई सुदर्शन ने हैदराबाद के गेंदबाजों की बनाई रेल, अर्धशतक के साथ हेनरिक क्लासेन से छीनी ऑरेंज कैप

GT vs SRH: सनराइसर्ज हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक के साथ ही साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में सबसे पहले 500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने हेनरिक क्‍लासेन को पीछे छोड़ा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 12, 2026

GT vs SRH

वॉशिंगटन सुंदर के साथ अपने अर्धशतक को सेलिब्रेट करते साई सुदर्शन। (फोटो सोर्स: IANS)

GT vs SRH: आईपीएल 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच से पहले 14-14 अंकों के साथ दोनों ही टीमें आरसीबी को पीछे छोड़ 16 अंक के साथ पहला स्थान और प्‍लेऑफ का टिकट पाने के लिए दो-दो हाथ कर रही हैं। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी जीटी ने साई सुदर्शन के अर्धशतक की बदौलत 15 ओवर में 144 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही साई सुदर्शन टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

सुदर्शन ने पार किया 500 रनों का आंकड़ा

साई सुदर्शन इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह 12वां मैच खेले रहे हैं और 500 से ज्‍यादा रन बना चुके हैं। एसआरएच के खिलाफ 61 रन बनाते ही उनके 500 रन पूरे हो गए। वह इस सीजन में 500 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में दूसरे स्‍थान पर एसआरएच के हेनि‍रक क्‍लासेन हैं और तीसरे स्‍थान केएल राहुल और चौथे पायदान पर अभिषके शर्मा और पांचवें स्‍थान पर शुभमन गिल हैं।

हेनरिक क्‍लोसन से छीनी ऑरेंज कैप

साई सुदर्शन ने इसके साथ ही ऑरेज कैप पर भी कब्‍जा जमा लिया है। इस मामले में उन्‍होंने सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्‍लेबाज हेनरिक क्‍लासेन को पीछे छोड़ा है। क्‍लासेन 11 मैचों की अब तक 11 पारियों 494 रन बना चुके हैं। हालांकि क्‍लासेन के पास अभी भी इसी मैच सुदर्शन से ऑरेंज कैप वापस लेने का मौका है।

क्लासेन भी हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

इस मुकाबले में क्लासेन के पास ऑरेंज कैप वापस पाने के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। क्लासेन ने 2018 से शुरू हुए अपने आईपीएल करियर में अब तक 60 मैच खेले हैं और 42.91 की औसत और 166.44 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। जीटी के खिलाफ क्लासेन अगर 26 रन और बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके 2000 आईपीएल रन हो जाएंगे और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे सातवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026