12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ban vs Pak 1st Test: नाहिद राणा के पंजे में फंसे पाकिस्‍तान ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाई हार की हैट्रिक, इस बार 104 रनों से रौंदा

Bangladesh vs Pakistan: बांग्‍लादेश दौरे पर गई पाकिस्‍तान की टीम को पहले टेस्‍ट में मेजबान टीम के हाथों 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी दिन 268 रनों के लक्ष्‍य का पीछा कर रही पाकिस्‍तान के खिलाफ नाहिद राणा ने पांच विकेट हॉल किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 12, 2026

Bangladesh vs Pakistan

पाकिस्‍तान को हराने का जश्‍न मनाती बांग्‍लादेश की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Ban vs Pak 1st Test Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिस भी सीरीज में खेल रही है, चाहे कोई भी फॉर्मेट उसका प्रदर्शन लगातार बद से बदतर होता जा रहा है। एक लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए मेजबान बांग्लादेश ने मंगलवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया। मैच के आखिरी दिन 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शान मसूद की अगुवाई वाली टीम एक खराब होती पिच पर लड़खड़ा गई और महज 163 रनों पर ही ढेर हो गई। टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के हाथों पाकिस्‍तान की यह लगातार तीसरी हार है।

बांग्‍लादेश ने पहली पारी में बनाए 413 रन

मैच की बात करें तो पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बांग्‍लादेश को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए, जिसमें कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो ने 130 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 101 रनों की शतकीय पारी और मोमिनुल हक ने 91 रनों की पारी खेली। पाकिस्‍तान की ओर से मोहम्‍मद अब्‍बास ने पांच विकेट हॉल तो शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए।

पहली पारी में ही पिछड़ा पाकिस्‍तान

इसके जवाब में पाकिस्‍तान की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई और पहली पारी के आधार पर बांग्‍लादेश को 27 रनों की मामूली बढ़त मिली। इस पारी में अजान अवैस ने 103 रनों की शतकीय पारी, अब्‍दुल्‍ला फजल ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी तो सलमान आगा ५८ और मोहम्‍मद रिजवान ने 59 रनों की पारी खेली। बांग्‍लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट तो तस्‍कीन अहमद और ताइजुल इस्‍लाम ने दो-दो विकेट चटकाए।

बांग्‍लादेश ने रखा 268 रनों का लक्ष्‍य

फिर बांग्‍लादेश की टीम ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन पर घोषित की और 27 रन की बढ़त के साथ पाकिस्‍तान के सामने 268 रनों का लक्ष्‍य रखा। इस पारी में मोमिनुल हक ने 56 रन तो कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो ने 87 रनों अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, पाकिस्‍तान की ओर से हसन अली और नोमान अली ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

नाहिद राणा ने अकेले आधी टीम को समेटा

268 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की पूरी टीम आखिरी दिन महज 163 रनों पर ढेर हो गई और बांग्‍लादेश ने 104 रनों से जीत दर्ज की। पाकिस्‍तान की ओर अब्‍दुल्‍ला फजल ने 66 रन बनाए उनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 30 के आंकड़े को भी नहीं छू सका। वहीं, बांग्‍लादेश की ओर से नाहिद राणा ने पांच विकेट हॉल तो तस्‍कीन अहमद और ताइजुल इस्‍लाम ने दो-दो विकेट चटकाए।

16 मई से दूसरा टेस्‍ट

पाकिस्‍तान के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में मेजबान बांग्‍लादेश ने पहला टेस्‍ट 104 रनों से जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16 मई से खेला जाएगा।