
नई दिल्ली। भारत में सबसे लोमप्रिय खेल है क्रिकेट। इंडियन क्रिकेटर्स शोहरत और दौलत के मामले में अन्य देशों के खिलाड़ियों से कही आगे हैं। क्योंकि बीसीसीआई सबसे दौलतमंद क्रिकेट बोर्ड है और इंडियन प्लेयर्स को सालना करोड़ों और एक मैच के लाखों रुपए देता है। इसी का नतीजा है कि इंडियन क्रिकेटर्स दौलतमंद होने के साथ—साथ बेहद ही लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। आज हम ऐसे 5 भारतीय प्लेयर्स के बारें में जानेंंगे जिनके घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं।
सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक घ मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पेरी क्रास रोड पर स्थित है। वह अपने इसी घर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। यह घर उन्होंने वर्ष 2007 में 39 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो 6000 स्क्वायर फिट में बना हुआ है। अब इस घर की कीमत 100 करोड़ आंकी जा रही है। अंदर और बाहर से देखने में यह किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है।
युवराज सिंह
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह yuvraj singh भी अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ मुंबई के वर्ली स्थित ओमकार 1973 टावर्स में रहते हैं। युवराज ने यहां 2013 में 64 करोड़ रुपए में शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। उनके इस घर में शानदार लिविंग रूम, वर्ल्ड क्लास मोनोक्रोम किचन और रहने के लिए सुंदर कमरे हैं।
विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर भी मुंबई के वर्ली में है। इसकी कीमत 34 करोड़ बताई जा रही है। इस घर में 4 बेडरूम के अलावा एक बड़ा सा हॉल है। उनके अपार्टमेंट का नाम 'Omkar 1973' है। विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बाद इस घर में शिफ्ट हुए थे।
रवीेंद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा मैदान पर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि जामनगर में अपने 4 मंजिला बंगले की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। जडेजा का यह बंगला लुक्स में किसी शाही महल से कम नहीं है, जिसमें विशाल दरवाजे और पुराने कीमती फर्नीचर और झूमर हैं। उनके इस घर की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है।
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और दुनिया में खूब नाम कमाया है। इसके चलते उनकी दौलत में काफी इजाफा हुआ है। पांड्या के बाद वडोदरा में 6000 स्क्वायर फिट का पेंट हाउस है। उनके इस घर की कीमत 3.6 करोड़ बताई जा रही है।
Published on:
20 Jun 2021 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
