4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yuzvendra Chahal हुए ‘क्‍लीन बोड’, Dhanshree Verma से की शादी, देखें Photos

-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी प्रेमिका धनश्री वर्मा से रचाई शादी।-युजवेंद्र और धनश्री ने इसी साल अगस्त में की थी सगाई।-आईपीएल के दौरान आरसीबी को चीयरअप करती नजर आई थी धनश्री।-धनश्री एक डांसर के साथ बहुत अच्छी कोरियोग्राफर भी हैं। वह अपनी खुद की डांस कंपनी चलाती हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Dec 2020, 10:26 PM IST

yuzvendra_singh.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया में मिस्ट्री स्पिनर के रूप मशहूर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती(varun chakrawarty) ने हाल ही अपनी प्रेमिका नेहा खेदेकर से शादी रचाई थी। अब क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी शादी की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

आईपीएल 2020 से पहले की थी सगाई
बता दें कि युजवेंद्र चहल और उनकी प्रेमिका धनश्री ने आईपीएल 2020 से पहले सगाई की थी। चहल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। आईपीएल के दौरान धनश्री दुबई गई थीं। आईपीएल में धनश्री आरसीबी को चीयरअप करती नजर आई थीं।

जानी-मानी यूट्यूबर हैं धनश्री
युजवेंद्र की वाइफ धनश्री एक जानी-मानी यूट्यूबर हैं और वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। धनश्री एक डांसर के साथ बहुत अच्छी कोरियोग्राफर भी हैं। वह अपनी खुद की डांस कंपनी चलाती हैं।

फिलहाल टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है। बता दें कि युजवेंद्र चहल भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। वह टी20 टीम में शामिल थे। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया, जिसके चलते वह भारत लौट आए।