3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी टीचर को ही दिल दे बैठे थे युजवेंद्र चहल, फिर धनश्री को ऐसे किया था प्रपोज

चहल को दो महीनों में ही कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा से प्यार हुआ था। ऑनलाइन क्लास के दौरान ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वह रिलेशनशिप में आ गए। मात्र 3 महीने के रिलेशन के बाद ही दोनों ने सगाई करने का फैसला किया।

2 min read
Google source verification
chahal_wife_love.jpg

Yuzvendra chahal dhanashree love story: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। धनश्री वर्मा अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाफ्राम पर शेयर करती रहती हैं। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दोनों के लॉकडाउन के दौरान प्यार हुआ था और उन्होंने जल्द शादी भी कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं धनश्री उन्हें कब और कैसे मिलीं ?

यह कहानी पहले लॉकडाउन के दौरान की ही है। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। उन दिनों सब कुछ पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। ऐसे में कई खिलाड़ी अपने आप को व्यस्त रखने के लिए कुछ ना कुछ नया कर रहे थे। उसी दौरान टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ ऑनलाइन क्लासेस ले ली और उन्हें अपनी एक टीचर से प्यार हो गया। ये टीचर कोई और नहीं बल्कि धनश्री वर्मा ही थीं।

चहल को दो महीनों में ही कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा से प्यार हुआ था। ऑनलाइन क्लास के दौरान ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वह रिलेशनशिप में आ गए। मात्र 3 महीने के रिलेशन के बाद ही दोनों ने सगाई करने का फैसला किया। इसके बाद चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में दोनों शादी कर ली।

चहल ने रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया है कि उन्होंने किस तरह धनश्री की क्लास जॉइन की और प्रपोज किया। स्टार स्पिनर चहल ने कहा, 'मैंने लॉकडाउन में धनश्री की रील्स देखीं और उन्हें डांस क्लास जॉइन करने के लिए मैसेज किया था।'

चहल ने कहा, 'पहले दो महीने हमने सिर्फ डांस की ही बातें कीं। तब हम दोस्त भी नहीं थे। मैं अपने डांस के वीडियो उन्हें भेजा करता था। एक रात को मैं बैठा था, तो मैंने मैसेज किया और यहीं से हमारी बातचीत शुरू हुई। हमने यहीं से एक-दूसरे को जाना।'

स्पिनर ने कहा, 'मैं समझ गया कि वो सेल्फ मेड वुमेन हैं। मैंने अपनी फैमिली को बताया तो वो भी राजी हो गए।' युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा काफी चर्चित कपल हैं। धनश्री वर्मा डांस कोरियोग्राफर और एक डेंटिस्ट भी हैं। धनश्री का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल है, इस चैनल पर 26 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते भी दिखा देते हैं।

Story Loader