2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काउंटी क्रिकेट में युजवेंद्र चहल का जलवा, नॉटिंघमशायर के खिलाफ चटकाए तीन विकेट, टीम को दिलाई बढ़त

केंट ने चार दिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 446 रन बनाए। जवाब में मैच के तीसरे दिन नॉटिंघमशायर को मात्र 265 रन पर ऑलआउट कर दिया। केंट ने पहली पारी के आधार पर 181 रन की बढ़त हासिल की। चहल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए।

less than 1 minute read
Google source verification
chahal.png

Yuzvendra Chahal County Cricket: एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 की टीम में नहीं चुने जाने के बाद भारतीय तेज फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। चहल काउंटी चैंपियनशिप में केंट के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए। चहल ने मैथ्यू मोंटगोमरी, लिंडन जेम्स और कैविन हैरिसन को आउट। उनके इस शानदार प्रदर्शन की मदद से केंट ने नॉटिंघमशायर को मात्र 265 रन पर ढेर कर दिया है।

केंट ने चार दिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 446 रन बनाए। जवाब में मैच के तीसरे दिन नॉटिंघमशायर को मात्र 265 रन पर ऑलआउट कर दिया। केंट ने पहली पारी के आधार पर 181 रन की बढ़त हासिल की। चहल ने सबसे पहले अपनी लेग स्पिन पर जेम्स को बोल्ड किया। केंट ने इसी सत्र में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ भी करार किया था जिन्होंने पांच मैच में 13 विकेट चटकाए।

चहल को यहा के विकेट में बहुत ज्यादा स्पिन मिली रही थी। केंट के लिए चहल ने जैस ही पहला विकेट लिया, फैंस को उनकी गेंदबाजी देख पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की याद आ गई। बता दें इस लेग स्पिनर ने केंट की ओर से तीन काउंटी मुकाबले खेलने के लिए करार किया है। वह नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो मुकाबले खेलने के बाद समरसेट के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलेंगे।

Story Loader