
ZIM vs IRE Toss Update: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई न कर पाने वाली जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमें इस समय टी20 सीरीज खेल रही हैं। पहला मुकाबला आज भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से 9 ओवर के बाद ही मैच रद्द करना पड़ गया। लगातार हरारे में बारिश की वजह से देरी से टॉस हुआ और फिर मैच भी निर्धारित समय से शुरू नहीं हो पाया। हालांकि जब मुकाबला शुरू हुआ तो आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मुकाबले में ओवरकास्ट कंडिशन का फायदा उठाते हुए आयरिश गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और 65 रन पर ही मेजबान टीम की आधी टीम को आउट कर दिया। हालांकि इस दौरान रायन बर्ल ने धमाकेदार पारी खेली और 18 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 36 रन ठोक दिए। दोनों सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और कप्तान सिकंदर रजा खाता भी नहीं खोल पाए। 11 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद बर्ल ने आते ही धमाका किया और आयरिश गेंदबाजों की धज्जिया उड़ा दी।
बर्ल के आउट होने के बाद आयरलैंड के गेंदबाजों ने राहत की सांस ली। हालांकि 9वें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खलल डाला और इस बार अंपायर्स ने मैच को आखिरकार रद्द करने का फैसला कर लिया। क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल ने 2-2 विकेट चटकाए तो ग्राहम ह्यूम को एक सफलता मिली। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा।
तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, वेस्ली माधेवेरे, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू, न्यूमैन न्यामुरी, टिनोटेन्डा मापोसा, जॉनाथन कैंपबेल, टोनी मुनयोंगा और न्याशा मायावो।
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, नील रॉक (विकेटकीपर), फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रेस, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, गैरेथ डेलानी, लोर्कन टकर और क्रेग यंग।
Updated on:
22 Feb 2025, 8:47 PM IST
Published on:
22 Feb 2025, 6:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.