26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: 2300 लोगों ने फेसबुक पर देखा सुसाइड का लाइव वीडियो, किसी ने नहीं की मदद की कोशिश

बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के बाद अमित चौहान ने आत्महत्या का कदम उठाया। वो डिप्रेशन में भी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 1 Aug 2018, 7:19 PM IST

Gurugram Suicide

Amit Chauhan

गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव से आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, घटना सोमवार की है। गुड़गांव के पटौदी गांव में 27 साल के एक युवक ने खुदकुशी कर ली। हैरानी वाली बात ये है कि उस युवक ने सुसाइड को फेसबुक पर लाइव कर दिया था और जिस वक्त वो खुदकुशी कर था, उस समय करीब 2300 लोगों ने उसके वीडियो को लाइव देखा। हैरानी वाली बात ये है कि जिस वक्त वो शख्स जान दे रहा था, उस समय किसी ने भी पुलिस को फोन तक नहीं किया ना ही किसी तरह की कोई मदद करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि इनमें से किसी ने भी हमें या फिर घर से बाहर मौजूद उसके परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना नहीं दी।

फेसबुक पर 2300 लोगों ने देखा लाइव वीडियो

मृतक की पहचान अमित चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली। झगड़े के बाद उसकी पत्नी उसे घर पर अकेला छोड़कर चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित चौहान ने सोमवार शाम करीब 7.10 बजे फेसबुक पर लाइव किया। वीडियो शुरू होते ही उसने लोगों से ये अपील की कि उसकी मौत के वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए। अमित ने फेसबुक पर दो वीडियो शेयर किए। पहला 2.30 मिनट का था जिसमें वह सीढ़ियों से फर्स्ट फ्लोर पर जा रहे थे और पंखे से दुपट्टा बांध रहे थे।

पत्नी से झगड़ा होने के बाद अमित की आत्महत्या!

अगले वीडियो में अमित ने खुद को फंदे से लटका लिया। जिस वक्त अमित ने आत्महत्या की, उस समय वो घर में अकेले थे। उनकी पत्नी झगड़े के बाद अपने दो बच्चों के साथ पड़ोसी के घर चली गई थी। अमित के पैरंट्स भी घर से बाहर थे। यह विडियो दो घंटे तक चलता रहा। उनकी पत्नी जब घर लौटी तब उन्होंने अमित को फंदे से टंगा पाया। पुलिस वीडियो की जांच कर ही है और उनका कहना है कि अमित डिप्रेशन से घिरे हुए थे, लेकिन पुलिस को पता नहीं चल पा रहा है कि खुदकुशी की वजह आखिर क्या थी?

मंगलवार सुबह अमित के परिवार ने पुलिस को बताए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अमित बेरोजगार था और जटोली गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। उनके पिता अशोक किसान थे, जबकि बड़ा बेटा एनएसजी में है।