
fgfgfg
नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में कथित गोतस्करी के शक में हुई युवक की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट 20 अगस्त को सुनवाई करेगी। अलवर प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। याचिका में राज्य सरकार और अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट के मॉब लिंचिंग को लेकर आए दिशा निर्देशों के उल्लघंन का आरोप लगाया गया है।
ओवैसी ने बोला हमला
अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और संसद सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में अलवर लिंचिंग घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस तथाकथित गोरक्षकों का समर्थन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि गौ रक्षक और पुलिस आपस में मिले हुए हैं। सोमवार को ओवैसी ने कहा कि मैं राजस्थान पुलिस के कार्यों से आश्चर्यचकित नहीं हूं, क्योंकि उन्होंने पेहलू खान हत्या मामले में भी ऐसा ही किया था।
न्यू इंडिया को करार दिया 'क्रूर न्यू इंडिया'
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम मोदी पर अलवर में हुई मॉब लिंचिंग को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के न्यू इंडिया को 'क्रूर न्यू इंडिया' करार दिया। इसके साथ ही राहुल ने पीएम पर अलवर की हिंसा को लेकर कई गंभीर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि आखिर पीड़ित को अस्पताल ले जाने में तीन घंटे क्यों लग गए। राहुल गांधी ने कहा कि, " ये मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया' जहां मानवता को नफरत में बदल दिया जाता है, लोगों को कुचल दिया जाता है और मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।
Updated on:
23 Jul 2018 03:06 pm
Published on:
23 Jul 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
