16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री की योजना में अधिकारी लगा रहे अडंग़ा, महिला कार्मिकों को सीसीएल देने में आनाकानी

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
child care leave

मुख्यमंत्री की योजना में अधिकारी लगा रहे अडंग़ा, महिला कार्मिकों को सीसीएल देने में आनाकानी

दौसा. मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) में जिम्मेदार अधिकारी ही अडंग़ा लगा रहे हैं। महिला कार्मिकों के अवकाश मांगने पर सम्बंधित आहरण-वितरण अधिकारी (डीडीओ) ही आनाकानी कर रहे हैं। खास बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग करती है, इसके बावजूद योजना पर अमल नहीं किया जा रहा।


जानकारी के अनुसार इस बार बजट में मुख्यमंत्री ने महिला कार्मिकों को अपने 18 वर्ष तक के दो बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम दो वर्ष की सीसीएल देने की घोषणा की। इसके बाद योजना लागू भी हो गई, लेकिन बीते कुछ दिनों से जिले में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें महिला कार्मिकों की सीसीएल में अडंंग़ा लगाया गया। खासकर शिक्षा महकमे में इस तरह के मामले चर्चा में बने हुए हैं।


सभी ने मांग ली छुट्टी


कुण्डल क्षेत्र के जिले के एक विद्यालय में एक महिला कार्मिक ने सीसीएल के लिए आवेदन किया तो डीडीओ ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। कार्मिक ने जब कारण पूछा तो टाल दिया। इसके बाद वहां सभी महिला कार्मिकों ने आवेदन कर दिया। अब डीडीओ ने सभी के एक साथ छुट्टी मांगने के कारण आवेदन रोक लिए।


आवेदन ही नहीं लिया


लवाण ब्लॉक की एक महिला जिले के एक विद्यालय में महिला कार्मिक ने जब 121 दिन की सीसीएल का आवेदन दिया तो डीडीओ ने उसे स्वीकार ही नहीं किया। जबकि नियम है कि 120 दिन तक की छुट्टी डीडीओ देगा। इसके अधिक दिन के आवेदन उच्च अधिकारी को भेजे जाएंगे। महिला के आवेदन को डीडीओ ने डीईओ कार्यालय भेजने तक से इनकार कर दिया।

बच्चे उम्र सीमा की दहलीज पर होने से जल्दी


इस योजना में 18 साल तक के बच्चों के लिए ही सीसीएल देने का नियम है। कई महिला कार्मिकों के बच्चे आगामी कुछ दिनों या माह में 18 वर्ष के होने वाले हैं। ऐसे में ये महिला कार्मिक जल्द से जल्द छुट्टी लेकर सरकार की योजना का लाभ उठाने के चक्कर में हैं। इन महिला कार्मिकों को उतने दिन का ही अवकाश मिल सकता है, जितने दिन में इनके बच्चे 18 वर्ष के पूरे हो जाएंगे। अधिकतम दो बच्चों की देखभाल के लिए ही सीसीएल मिल सकती है। वहीं कई ऐसी भी हैं जो प्रधानाध्यापक या व्याख्याता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।


करेंगे समाधान


सरकारी योजना के निर्देशों के अनुसार पालना करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दे रखे हैं। शिकायत सामने आने पर सुनवाई कर समाधान किया जाएगा।
ओमप्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी दौसा