26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतसर बम धमाकाः हमले की जांच का जिम्मा NIA ने संभाला, बठिंडा से दो गिरफ्तार, दो संदिग्धों के स्केच जारी

अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमले की जांच के लिए एनआईएन ने संभाला मोर्चा। दो संदिग्धों के स्केच किए जारी तो दो की हुई गिरफ्तारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Nov 2018, 8:30 AM IST

amritsar blast

अमृतसर बम धमाकाः हमले की जांच जिम्मा NIA ने संभाला, बठिंडा से दो गिरफ्तार, दो संदिग्धों के स्केच जारी

नई दिल्ली। पंजाब के लिए रविवार का दिन किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ। लंबे समय से चल रही आतंकी घटना की आशंका हकीकत में बदल गई। अमृतसर के राजसांसी गांव में धार्मिक डेरे पर कथित आतंकी हमले में 3 लोगों की जान चली गई जबकि करीब 22 लोग घायल हो गए। हमले के बाद आनन-फानन में देश की राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और निरंकारी भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब इस घटना की जांच के लिए nia ने मोर्चा संभाला है। रविवार देर रात एनआईए की टीम अमृतसर पहुंची। टीम की अगुवाई मुकेश सिंह कर रहे हैं।

दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
इस बीच पंजाब पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के बाद दो और संदिग्धों को एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। इनको बठिंडा के संगत मंडी कस्बे से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो संदिग्धों के स्केच भी जारी किए गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच किसी और हमले की आशंका के एंगल से भी की जा रही है।


पंजाब के अलावा यहां दहशत फैलाने की साजिश
अमृतसर में हुए धमाके ने उस बात की पुष्टि कर दी है जिसकी लंबे समय से आशंका जताई जा रही थी। पंजाब में कुछ दिन 8 से 10 आतंकियों के घुसने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका बनी हुई थी। खास बात यह है कि इसी तरह का अलर्ट दिल्ली-एनसीआर के लिए भी जारी किया गया था। अमृतसर धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के कान फिर खड़े कर दिे हैं और इस धमाके के बाद देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों के दिल्ली की ओर बढ़ने की आशंका जता चुकी थी।


हरियाणा में निरंकारी समुदाय का बड़ा कार्यक्रम 24 से
राजसांसी गांव के निरंकारी भवन में हुए बम धमाके के बाद अब सबकी निगाह हरियाणा में होने जा रहे निरंकारी समुदाय के सबसे बड़े कार्यक्रम पर टिकी है। यहां समुदाय का 71वां वार्षिक समागम हरियाणा के समालखा में 24, 25, 26 नवंबर को होना है। कई सौ एकड़ फैले गए उस समागम स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं और वहां पर अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है।