
दिल्ली में बेखौफ बदमाश, दिन दहाड़े पुलिस वाले की क्रेटा कार लूटी
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाश ने बड़ी घटना को अंजाम देकर एक पुलिस एचएचओ की कार लूट ली। यही नहीं विरोध करने पर बदमाश ने पीड़ित पर पिस्टल तान दी और उसे भागकर जान बचानी पड़ी। घटना दिल्ली के द्वारका इलाके की है। यहां सेक्टर 23 में एसएचओ के बेटे सागर चौहान ने अपनी हुंडई क्रेटा कार डीडीए फ्लैट के सामने पार्क की थी। कार पार्क करने के बाद वह अपने दोस्त से मिलने अपार्टमेंट के भीतर चला गया। पीड़ित ने बताया क्योंकि उसको दोस्त से मिलकर तुरंत वापस लौटना था, इसलिए उसने कार को लॉक नहीं किया था।
पीड़ित के अनुसार अपने दोस्त से मिलकर वह जैसे ही वापस आया, तो उसने पाया कि उसकी कार की ड्राइवर सीट पर एक युवक बैठा है। इससे पहले की पीड़ित उससे कुछ पूछ पाता आरोपी ने पिस्टल निकाल कर उस पर तान दी। इस पर जब पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। जान बचाने के लिए पीड़ित अंदर की ओर भागा, तभी आरोपी उसकी कार लेकर सेक्टर 19 की ओर भाग गया। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोनकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान लेते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि अपराधी बहुत तेजी के साथ कार को लेकर वहां से फरार हो गया, जबकि पीड़ित सागर चौहान अपनी जान बचाने के लिए डीडीए कॉलोनी के गेट से भीतर को भाग रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड कार को रोकने का प्रयास करता है, लेकिन अपराधी उसको भी धमकी देते हुए वहां से भाग निकलता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार एसएचओ सुनील चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
Updated on:
23 Aug 2018 10:51 am
Published on:
23 Aug 2018 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
