
दिल्ली: इंसानियत हुई शर्मसार, अज्ञात शख्स ने डॉग के 7 बच्चों की निर्ममता से की हत्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद ही शर्मनाक और दिल को झकझौर देना वाली घटना सामने आई है। दरअसल द्वारका के सेक्टर-18ए स्थित कारगिल अपार्टमेंट में सोमवार तड़के एक ऐसी घटना घटी जिसने इंसानियत की सारी हदें पार की। देर रात एक सरफिरे व्यक्ति ने एक-दो नहीं बल्कि सात बेजुबान पपी (डॉके के बच्चे) का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। शख्स ने किसी धारदार हथियार से सातों पपी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। डॉग के इन बच्चों की उम्र महज 3से 4 महीने की है। जब सुबह लोग सैर करने के लिए अपने घरों से निकले तो अपार्टमेंट के बाहर इस अमानवीय दृश्य को देखकर हैरान रह गए। हालांकि बाद में पुलिस के इस बार में सूचना दी गई। उत्तरी द्वारका थाना पुलिस मौंके पर पहुंची और फिर सभी पपी को एनीमल एंबुलेंस के जरीए डाबड़ी स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया और फिर अपार्टमेंट के बाहर इन बेजुबानों के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि उत्तरी द्वारका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जिससे आरोपी की पहचान की जा सके। दूसरी तरफ एक साथ सात डॉग के बच्चों की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हर कोई इस अमानवीय कृत्य के लिए कड़ी भ्रत्सना कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इस जघन्य अपराध वाली खबर को टैग कर अपना गुस्से को जाहिर किया है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट के बाहर कुछ डॉग रहते थे। इनमें से हाल में ही एक मादा डॉग ने बच्चों को जन्म दिया था। अपार्टमेंट के कुछ लोग पपियों को खाना देते थे तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग चाहते थे कि यहां ये बच्चे न रहें। इसलिए यह आशंका जताया जा रहा है कि सोसायटी के ही किसी व्यक्ति ने यह अमानवीय व्यवहार किया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया है और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि इधर घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक टीम बनाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
21 Aug 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
