22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: किन्नरों का हंगामा, सरेआम कपड़े उतार कर गाड़ियों में की तोड़फोड़

यही नहीं ये किन्नर कपड़े उतार-उतार कर वहां से गुजरने वाली कैब पर चढ़ गए और अभद्रता करने लगे।
1 minute read
Google source verification
 Transgenders

दिल्ली: किन्नरों का हंगामा, सरेआम उतारे कपड़े उतार कर गाड़ियों में की तोड़फोड़

नई दिल्ली। राजधानी के हौज खास इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस और किन्नरों के बीच तनातनी के चलते किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा। दरअसल, यहां पैसे न मिलने पर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जब किन्नरों को वहां चले जाने को कहा तो वह बदतमीजी पर उतर आए और राह चलते लोगों के सामने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। यही नहीं ये किन्नर कपड़े उतार-उतार कर वहां से गुजरने वाली कैब पर चढ़ गए और अभद्रता करने लगे। किन्नरों को ऐसा रूप देखकर वहां खड़े लोग हैरान रह गए।

शादी से बचने के लिए खुद को कर लिया था कमरे में बंद, तीन दिनों तक बाहर नहीं निकले थे अटल

हंगामे का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ किन्नारों ने कैब में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और कैब ड्राइवर को बाहर खींचने का प्रयास किया। किन्नरों का यह ड्रामा यहां लंबे टाइम तक चलता रहा। हालांकि बाद में पुलिस उनको पकड़ कर थाने ले गई। आपको बता दें कि साउथ दिल्ली और साउथ—दिल्ली में किन्नरों के कुछ गुट बने हुए हैं। ये किन्नर लोगों को जबर्दस्ती पैसे मांगते हैं, जबकि विरोध करने पर बदतमीजी और अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार पहले ये लोग बधाई और शगुन के नाम पर पैसे लेने का काम करते थे, लेकिन अब वह खुलेआम लूट पा उतर आए हैं। इसके साथ ही कुछ किन्नरों ने वेश्यावृति तक शुरू कर दी है।

चुनाव हारने पर फिल्म देखने चले जाते थे वाजपेयी, लाइन में लगकर खरीदा था डिज्नीलैंड का टिकट

साउथ दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार किन्नरों से परेशान कई लोगों की शिकायत पुलिस को मिलीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही ऐसे किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग