22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटकः रेलवे स्टेशन पर ड्रम में महिला की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस को सीरियल किलर गैंग पर शक

Bengaluru News: कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक के ड्रम में महिला की लाश मिली। स्टेशन परिसर में प्लास्टिक के ड्रम में अज्ञात महिला की लाश मिलते ही सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

2 min read
Google source verification
women_dead_body_found.jpg

Bengaluru: Women Dead Body found inside a plastic drum at SMVT railway station

Bengaluru News: रेलवे स्टेशन परिसर जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला की लाश मिली। मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक का है। स्टेशन परिसर पर महिला की लाश मिलने से अफरातफरी जैसी स्थिति हो गई। आनन-फानन में स्टेशन परिसर पर तैनात जीआरपी के साथ-साथ स्थानीय पुलिस एक्टिव हुई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन लाश मिलने के करीब 18 घंटे बाद भी अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दूसरी ओर शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सीरियल किलर गैंग पर शक जताया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के पास प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला का शव बरामद किया गया।


हत्या के पीछे सीरियल किलर गिरोह का हाथ

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें हत्या के पीछे सीरियल किलर गिरोह का हाथ होने का शक है। पुलिस ने 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव 13 मार्च को बरामद किया था। दिसंबर 2022 के बाद यह तीसरी घटना है। तीनों घटनाएं के समय ऐसे ही वारदात हुए थे। तब भी ऐसे ही सनसनी वाला माहौल बना था। फिलहाल बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली महिला की लाश मामले में पुलिस जांच का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।


टीमें गठित कर जांच की जा रही है

यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से ड्रम में बंद 30 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। ड्रम को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फेंका गया था। सीसीटीवी कैमरे में बयाप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ड्रम डंप करने वाले तीन लोगों को देखा गया है। पुलिस को शक है कि यह साइको किलर गैंग है। विशेष टीमें गठित कर पूर्व के मामलों की फिर से जांच की जा रही है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तेज कर दी है। महिलाओं की हत्या कर शवों को ड्रम या बोरे में बंद करने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें गिरोह का पता लगाने का भरोसा है।

यह भी पढ़ें - हैदराबाद में 5 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, नोंच-नोंच कर ले ली जान