
मृतक का फाइल फोटो: सोशल मीडिया
Lover Committed Suicide After Breakup: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डूंडलोद गांव स्थित धोबियों की ढाणी के पास रहने वाले युवक विजय मिश्रा ने प्रेम-प्रसंग में तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
सुसाइड नोट के अनुसार विजय मिश्रा का एक युवती के साथ करीब 9 साल से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। विजय इस रिश्ते को लेकर काफी भावुक था और भविष्य के सपने देख रहा था। लेकिन कुछ समय से उसे यह जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक से भी बातचीत कर रही है। इसी बात से वह अंदर ही अंदर टूट गया।
आत्महत्या से पहले विजय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बायो चेंज कर दिया। जिसमें उसने सिर्फ 2 शब्द लिखे थे – 'यूजर डेड'। ये उसके जीवन का आखिरी संदेश साबित हुआ। इसके बाद वह घर से निकला और रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया।
घटना के बाद पुलिस को विजय द्वारा लिखा गया दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने अपने प्रेम संबंध, मानसिक तनाव और टूटे हुए विश्वास का जिक्र किया है। उसने लिखा कि '9 साल तक साथ रही लेकिन अब किसी और लड़के से बात करने लगी', वह धोखे और भावनात्मक दर्द को सहन नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।
मृतक के बड़े भाई अजय मिश्रा ने मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि विजय पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान और चुपचाप रहने लगा था।
Updated on:
03 Apr 2026 04:08 pm
Published on:
22 Jan 2026 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
