
जम्मू-कश्मीर: बनिहाल धामके में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ, आतंकी अहमद मलिक गिरफ्तार
नई दिल्ली। बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर के रामबाण जिले के बनिहाल में कार के अंदर एक बड़ा धमाक हुआ था। इस मामले में काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाके के पीछे हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ था। सोमवार को पुलिस ने इस संगठन के आतंकी ओवैस अहमद मलिक को गिरफ्तार किया है।
बनिहाल मामले में एक आंतकी गिरफ्तार
जांच एजेंसी ने बनिहाल धमाके में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि कार के अंदर से दो सिलिंडर और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे। एजेंसी का कहना है कि कार पर जम्मू-कश्मीर का नंबर प्लेट लगा था, लेकिन वह फर्जी था। असल में यह कार हरियाणा में रजिस्टर्ड थी। जांच एजेंसी ने यह भी खुलासा किया है कि आंतकी पुलवामा जैसी वारदात को अंजाम देना चाहते थे, लेकिन अपने मकसद में वो कामयाब नहीं हो पाए। सुरक्षा एजेंसियों का यहां तक कहना है कि कार के अंदर आइईडी विस्फोट में जिलेटिन की छड़ों का भी इस्तेमाल किया गया था। साजिश थी कि भारतीय सेना को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके।
जांच में कई खुलासे
प्रारंभिक जांच के अनुसार माना जा रहा है कि धमाके में इस्तेमाल की गई कार कश्मीर घाटी की ओर से आई थी। फिलहाल, पूरे घटना की छानबीन जारी है। गौरतलब है कि जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बनिहाल में जहां धमाका हुआ था, वहां CRPF काफिले में 6-7 बस थी और करीब 40 जवान थे। शनिवार को ही दो पुलावामा में और एक बारामूला में आंतकियों ने हमला किया था।
Published on:
01 Apr 2019 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
