21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Brother murder in Surguja: हत्या करने के बाद दोनों हो गए थे फरार, लखनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग समेत दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Murder in Surguja

Murder in Surguja, भाई की हत्या में शामिल एक आरोपी (Photo- Patrika)

लखनपुर। पुरानी रंजिश व विवाद में सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। दरअसल 20 जून की दोपहर 2 भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या (Elder brother murder) करने के बाद दोनों फरार हो गए थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक भाई नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह जबकि दूसरे को जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलगा के बेंदोपानी निवासी पांडे कोरवा पिता रामधन कोरवा 32 वर्ष 20 जून की दोपहर अपने घर में था। उसके दोनों छोटे भाई 25 वर्षीय सरवन कोरवा व नाबालिग किसी बात को लेकर उससे पुरानी रंजिश रखे हुए थे। इसी बीच दोपहर को उनके बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद (Dispute in brothers) हुआ।

इस पर सरवन कोरवा और नाबालिग भाई ने मिलकर पांडे कोरवा को पहले पीटा, फिर ईंट-पत्थर से उसके सिर और कनपटी पर ताबड़तोड़ प्रहार (Brutal murder of brother) कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना परिजनों ने लखनपुर पुलिस को दी।

Murder in Ambikapur: दोनों आरोपी गिरफ्तार

हत्या की सूचना पर लखनपुर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दोनों भाइयों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उनका कहना था कि दोनों की बड़े भाई से पुरानी रंजिश थी, इसी वजह से उसे मार (Brother killed by brothers) डाला।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत एक को जेल, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। कार्रवाई (Police arrested brother murder accused) में थाना प्रभारी लखनपुर एसआई संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार सिंह, पीतांबर सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, रामकुमार यादव, आशीष चौहान व सोहन राजवाड़े शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग