
Brutality with wife, पत्नी का मुंडन करने के बाद बच्चे से पेशाब करवाता पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo- Patrika)
अंबिकापुर/बैकुंठपुर। सूरजुपर जिले के एक युवक ने कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा में अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत (Brutality with wife by husband) की कि हर किसी की रूह कांप गई। युवक ने एक साल से अलग रह रही पत्नी के पहले तो हाथ-पैर बांधे, फिर अपने बच्चों के सामने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके चेहरे और पेट में कई बार लात मारी। कैंची से बाल काटे और रेजर से मुंडन कर दिया। इसके बाद उसके सिर और चेहरे पर कालिख पोतकर बच्चे से मुंह में पेशाब कराया। इतना ही नहीं, उसने अपना पेशाब गिलास में भरकर पत्नी को पिलाया। पत्नी असहाय होकर सब कुछ सहती रही। हैवानियत करने के बाद जब पति जब चला गया तो उसने पटना थाने में उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो देखने वाले भी कांप गए। चर्चा यह होने लगी कि ऐसे दरिंदे को भी रूह कंपाने वाली सजा देनी चाहिए। इधर वीडियो (Brutality video) देखकर पुलिस को इतनी हैवानियत का अंदाजा हुआ और उसने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
दरअसल पीडि़ता ने 15 वर्ष पूर्व सूरजपुर जिले के रूनियाडीह निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। इस दौरान उनके 4 बच्चे भी हुए। पिछले एक साल से पति ने उसके चरित्र पर लांछन लगाकर उसे छोड़ दिया था। आरोप लगा कि एक बार वह अपने जीजा और भांजे के साथ घर छोडक़र भाग गई थी।
एक साल से अलग रह रही पीडि़ता 11 जून को कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडोपारा में समाज के ही एक युवक के घर काम करने आई थी। यह बात जब पति को पता चली तो वह 14 जून को वहां पहुंच गया और उसके साथ हैवानियत की हदें पार (Wife balled and drink urine) कर दीं।
अपने साथ हुई हैवानियत की रिपोर्ट पीडि़ता ने 14 जून को ही पटना थाने में दर्ज कराई। लेकिन पुलिस आरोपी को 4 दिन तक नहीं पकड़ पाई। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता ने ऐसी दरिंदगी (Husband brutally beaten wife) की बात नहीं बताई थी।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो देखने के बाद उन्हें पूरी बात पता चली। हालांकि वीडियो वायरल होने तथा मीडिया में खबरें चलने के बाद 5वें दिन शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
19 Jun 2026 06:18 pm
Published on:
19 Jun 2026 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
