नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि युवक का कसूर बस यह था कि वह दूसरे जाति की एक शादी समारोह में नाच रहा था। दरअसल, घटना मुजफ्फरपुर के छपरा गांव की है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की है। घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। यहां तक कि गुस्साए लोगों न केवल कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, बल्कि लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।