बेंगलुरु। एक ओर जहां कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को लेकर गतिरोध जारी है, वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के ताजा बयान ने सियासी घमासान की स्थिति पैदा कर दी है। दरअसल, हेगड़े ने विपक्षी पार्टियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेंगलुरु में एक सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को टाइगर की संज्ञा दी है, जबकि विपक्षी नेताअेां को कौवा, भालू और बंदर बताया है। भाजपा नेता के इस बयान की विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अनंत कुमार हेगड़े के बयान को लेकर हंगामा मचा हो। इससे पहले भी उनकी बदजुबानी से बखेड़ा खड़ा हो गया है।