पुलिस के मुताबिक आरोपी होमगार्ड को हिरासत में ले लिया गया है और उसके हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के बाजीतपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। वहीं, जिससे गलती से गोली चली वह आरोपी कटिहार जिले में होमगार्ड है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि रविवार को बिहार में छठे चरण में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है।