26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
केरल नन रेप: दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए बिशप मुलक्कल, देखें यह वीडियो
Play video

केरल नन रेप: दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए बिशप मुलक्कल, देखें यह वीडियो

नन दुष्कर्म मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल की एक अदालत ने शनिवार को जमानत देने से इनकार कर दिया और उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 5:06 PM IST

कोट्टायम। नन दुष्कर्म मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल की एक अदालत ने शनिवार को जमानत देने से इनकार कर दिया और उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिशप को सोमवार तक कोट्टायम पुलिस क्लब में रखा जाएगा। पंजाब के जालंधर के रोमन कैथोलिक डायोसिस के बिशप मुलक्कल को शुक्रवार को त्रिपुनिथुरा से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उनसे लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की गई थी। एक नन ने बिशप पर 2014 से 2016 तक उसका लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।बिशप के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के खून और लार के नमूने जबरदस्ती लिए गए। पुलिस ने कहा कि मुलक्कल को कॉन्वेंट ले जाया जाएगा, जहां उन्होंने कथित तौर पर नन के साथ दुष्कर्म किया था। वह पौरुष परीक्षण से भी गुजरेंगे।