9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर किया रेप, फिर एक कुछ दिन बाद पहुंच गया दुष्कर्म करने, सामने आया भाजपा के इतने बड़े नेता का नाम

भाजपा ने इस बड़े नेता ने किया ऐसा काम कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
rape

घर में घुसकर किया रेप, फिर एक कुछ दिन बाद पहुंच गया दुष्कर्म करने, सामने आया भाजपा के इतने बड़े नेता का नाम

नई दिल्ली। उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देहारदून के विकासनगर जिले में भाजपा का एक कद्दावर नेता अपने तीन दोस्तों के साथ एक महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ रेप किया। कुछ दिन बाद फिर तीनों उससे दुष्कर्म करने पहुंच गए। लेकिन, जब मामले का खुलासा हुअा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान पर तीन दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साध दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मंसूर खान, मयूर, शाहरुख रात के करीब १० बजे एक महिला के घर में घुस गए। उन्होंने चाकू से डराकर महिला से दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसकी महिला डरी सहमी रहने लगी। लेकिन, कुछ ही दीन बाद तीनों एक बार फिर महिला से दुष्कर्म करने के लिए पहुंच गए। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसका पति भी पहुंच गया।

पति के साथ की मारपीट

पति ने तीनों का विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच भाजपा नेता ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसकी नाक पर जा लगा। इसके बाद तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले उसके दामाद और बेटी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि इसी बीच भाजपा नेता का भाई जुल्फिकार और पिता जमील भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी बेटी और दामाद से भी मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों मौके से फरार हो गए। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, पुलिस ने पांचों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने बताया कि जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान को पदमुक्त कर दिया है। यदि आरोप सही पाए गए तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाला दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग