
बुराड़ी कांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने शुरू की यह कार्रवाई, हैंडराइटिंग के नमून के लिए लिखा पत्र
नई दिल्ली। बुराड़ी कांड में अब तक काफी चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। लेकिन, पुलिस फिलहाल सच तक नहीं पहुंच पाई है। पूरा देश यह जानने के लिए इंतजार कर रहा है कि आखिर 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? पिछले 10 दिनों से इस केस में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। इस दौरान कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं। वहीं, अब सच तक पहुंचने के लिए पुलिस ने नई कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्र लिखकर मांगे गए हैंडराइटिंग के नमूने
जानकारी के मुताबिक, अब दिल्ली पुलिस ने जो रजिस्टर बरामद किया, उसकी हैंडराइटिंग की जांच कराएगी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे थे। इतना ही नहीं पुलिस ने इस बाबात बुराड़ी स्थित एक स्कूल, बैंक और तिमारपुर स्थित स्कूल को हैंडराइटिंग के नमूने लेने के लिए पत्र लिख दिया है। गौरतलब है कि तिमारपुर स्थित स्कूल में भाटिया परिवार के बच्चे शिवम और ध्रुव पढ़ते थे। वहीं, पुलिस ने प्रियंका के कार्यालय में पत्र लिखकर हैंडराइटिंग के नमूने मांगे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इस जांच के बाद कुछ सच सामने आ पाएगा।
ललित का था पूरे परिवार को खौफ
गौरतलब है कि अभी तक इस वारदात का शक बेटे ललित और उसकी पत्नी टीना पर है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि परिजनों में ललित का बेहद खौफ था। ललित जब परिजनों से कहता था कि उसके अंदर पिता की आत्मा प्रवेश कर गई है, तो उसकी आवाज और शरीर कांपने लगते थे। यह देखकर घर के लोग न केवल डर जाते, बल्कि उसकी सारी बातें मानते थे। इस दौरान वह अपनी हर इच्छा मनवाता था। खौफ के चलते परिवार के सदस्य विचार शून्य हो जाते थे। इतना ही नहीं ललित अपने पूरे परिवार के साथ हिटलर की तरह पेश आता था और लोग उससे खौफ भी खाते थे। बहरहाल, पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करना चाहती है। इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
12 Jul 2018 04:26 pm
Published on:
12 Jul 2018 04:20 pm

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
