नई दिल्ली। बुराड़ी 11 मौत मामले में घर से मिले रजिस्टर लगातार नए राज उगल रहे हैं। अब रजिस्टर में मिली जानकारी ने सबको चौंका दिया है। रजिस्टर में लिखी बातों पर गौर करें तो परिवार इस बात यकीन था कि वे मौत के बाद लौटकर जरूर वापस आएंगे। यही नहीं लौटने के बाद नाश्ता करने की तैयारी भी परिवार के सदस्यों ने पहले ही कर ली थी, इसके लिए उन्होंने छोले रात को ही भीगा कर रख दिए थे।