दिल्ली को बरामद रजिस्टर से चौंकाने वाली चीच हाथ लगी। पुलिस ने खुलासा किया कि ललित पांच आत्माओं को मुक्ति दिलाना चाहता था, इस बात का जिक्र भी रजिस्टर में किया गया है। रजिस्टर में फिलहाल पुलिस को चार नाम मिले हैं। जो चार नाम पुलिस ने जारी किए, वे हैं सज्जन सिंह, गंगा देवी, हीरा और दयानंद। फिलहाल, इन चारों की तलाश में पुलिस जुट गई है। लेकिन, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये चार कौन हैं और भाटिया परिवार से इनका क्या रिश्ता था। इतना ही नहीं ललित से इनका क्या नाता था और ललित पांच आत्माओं की मुक्ति क्यों दिलाना चाहता था और किसके कहने पर दिलाना चाहता था? इन सब सवालों ने पुलिस को भी उलझा दिया है। इस नए खुलासे के साथ ही पुलिस की उलझन भी बढ़ गई है। अब इन गुमनाम लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है।