8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार बढ़ते महिला रेप के मामले…  आखिर कौन है जिम्मेदार? पढ़ें पूरी खबर 

महिला अपराध संबंधी मामलों की जल्द सुनवाई और शीघ्र निराकरण के लिए अदालतें तेजी दिखा रही हैं, फिर भी नए मामलों के ग्राफ में कोई विशेष कमी नजर नहीं आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 12 Mar 2025, 11:55 AM IST

महिला अपराध संबंधी मामलों की जल्द सुनवाई और शीघ्र निराकरण के लिए अदालतें तेजी दिखा रही हैं, फिर भी नए मामलों के ग्राफ में कोई विशेष कमी नजर नहीं आ रही हैं। बलात्कार के ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़िता के जानकार ही हैं। जिनसे महिलाओं की या तो किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुलाकात हुई है अथवा पहले फोन पर बातचीत हो चुकी। इसके अलावा कई मामलों में पीड़िता के सहपाठी और पड़ोस में रहने वाले लोग आरोपी हैं। इस कारण पीड़िताएं उन पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। ऐसे में महिलाओं के दोस्त या परिचित ही उन्हें गहरे जख्म देने में लगे हैं।

हर महीने बलात्कार के करीब 20 मामले आ रहे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हर महीने बलात्कार के औसतन करीब 20 मामले दर्ज हो रहे हैं। इसके अलावा छेड़छाड़ और अपहरण के भी हर महीने करीब 15 से 20 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हो रहे हैं। साल 2023 में बलात्कार के 329 और साल 2024 में 229 मामले थानों में दर्ज हुए। इस हिसाब से साल 2023 में औसतन 29 और 2024 में 19 बलात्कार के मामले हर महीने दर्ज हुए। जबकि इस साल फरवरी तक बलात्कार के 40 मामले दर्ज हुए।

छेड़छाड़ और अपहरण की वारदातें बढ़ा रहीे चिंता

पिछले 2 माह में महिला अपराध संबंधी 179 मामले दर्ज हुए है। इसमें बलात्कार के 40, छेड़छाड़ के 41 और अपहरण के 65 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए। इस साल जो चिंताजनक हैं, हालांकि महिला अपराध से जुड़े झूठे मामलों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। जिनमें जांच के बाद एफआर लगा दी जाती है। वहीं, साल 2024 में जिले में महिला संबंधी अपराध के 1379 प्रकरण दर्ज हुए। इसमें से लगभग सभी मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, सिर्फ कुछ मामलों में नाममात्र की पेंडेंसी है।

महिला अपराध से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थानों में जैसे ही कोई मामला आता है, तो उसमें अविलंब अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय में पत्रावलियां पेश कर दी जाती है। इसके लिए सभी थानाधिकारियों को भी निर्देश दिए हुए हैं। - डॉ. तेजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर

शहर से सटे एक ग्रामीण इलाके में रह रही एक 26 साल की युवती को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने चाय पीने के बहाने के अपने घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लंबे समय से उसका देह शोषण करता रहा।

शहर निवासी एक युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी युवक उससे मिलने के लिए अलवर आया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी युवक उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा।