26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर के बाद हरियाणा में शेल्टर होम का खुलासा, बच्चों के यौन शोषण की आशंका

बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बाद अब हरियाणा में बड़े स्तर पर हुए कथित यौन शोषण का खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 12:47 PM IST

news

मुजफ्फरपुर के बाद बाद हरियाणा में शेल्टर होम का खुलासा, बच्चों के यौन शोषण की आशंका

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बाद अब हरियाणा में बड़े स्तर पर हुए यौन शोषण का खुलासा हुआ है। यहां दो बच्चों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की जानकारी सामने आई है। यह घटना हरियाणा के नूंह स्थित सेसौला गांव से सामने आई है। यहां एक एनजीओ द्वारा संचालित शेल्टर होम में भारी अनियमितताएं पाई गईं हैं। जानकारी मिली है कि इस शेल्टर होम में बिना किसी अनुमति और रिकॉर्ड के 38 लड़के-लड़कियों को रखा गया था।

हरियाणा: रिश्ते के भाई ने बनाई बाल गायिका की वीडियो क्लिप, अब शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा दबाव

एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक जिन बच्चों के साथ कथित यौन शोषण किया गया वो संप्रदाय विशेष से ताल्लुक रखते हैं। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शेल्टर होम में छापेमारी की। इस दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। आशंका जताई जा रही है कि यहां बच्चों का यौन शोषण किया जाता था। पता लगा है कि इन बच्चों को अपने परिजनों तक से मिलने नहीं दिया जाता था। सरकार को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सोंपते हुए आयोग ने एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुजफ्फरपुर दुस्कर्म कांड: सीबीआई के हाथ लगी ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल, कई रसूखदारों से था कनेक्शन

यहां लाए गए बच्चों का कोई रिकॉर्ड नहीं

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ज्योति बैंदा के अनुसार उनकी टीम ने नूंह स्थित ऑर्फन इन नीड एनजीओ द्वारा संचालित शेल्टर होम का निरीक्षण किया था। जांच में सामने आया है कि यहां लाए गए बच्चों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था। शेल्टर होम के तहखाने को कंट्रोल रूम की तर्ज पर तैयार किया गया था। इस तहखाने का रास्ता आॅफिस में खुलता था, जिसको ढक्कन से बंद किया जाता था।