26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: मौसेरे भाई ने बनाई बाल गायिका की वीडियो क्लिप, अब शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा दबाव

हरियाणा के रोहतक में हरियाणवी बाल गायिका का वीडियो क्लिप तैयार कर उस पर जबरन शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 3:14 PM IST

news

हरियाणा: रिश्ते के भाई ने बनाई बाल गायिका की वीडियो क्लिप, अब शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा दबाव

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में बाल गायिका के साथ शरीरिक संबंध का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। यहां हरियाणवी बाल गायिका का वीडियो क्लिप तैयार कर उस पर जबरन शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। यही नहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो इंटरनेट पर अपलोड़ कर उसे बदनाम करने की धमकी दे डाली। घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ एक और केस दर्ज, 11 लड़कियां लापता

झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फांस लिया

घटना रोहतक के सदर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। पुलिस में शिकायत करने वाली महिला का दावा है कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और उसकी बेटी हरियाणवी कलाकार है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी कई गानों में काम कर चुकी है। वह रागिनी गायन के साथ अभिनय भी करती है, जिसमे उसका साथ गांव का ही ओमबीर नाम का शख्स देता है। महिला के अनुसार ओमबीर उसकी मौसी का ही बेटा है। आरोप है कि ओमबीर ने पहले तो पीड़िता को झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फांस लिया और फिर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। यहां तक कि आरोपी की इन हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने गानों में काम करना भी छोड़ दिया। आरोप है कि ओमबीर अब भी मौका पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है और उस पर शादी करने का दबाव बनाता है। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर वह उसको बदनाम करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है।

उत्तर भारत में फिर बारिश के आसार, राजधानी में बिगड़ सकते निचले इलाकों के हालात

करता है ब्लैकमेल

महिला का आरोप है कि जब ओमबीर ने उसकी बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसको पीड़िता ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि आरोपी उसका भाई लगता है। युवती के इनकार के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। यही कारण है कि उसने किसी तरह पीड़िता का वीडिया बना लिया। अब वह वीडियो को वायरल करने का भय दिखाकर पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर मंजीत मोर के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और अब उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।