
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म: बच्चियां बोलीं, 'नेताजी' और 'हंटरवाला अंकल' करते थे दुष्कर्म
पटना। देश के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म केस में बडी जानकारी सामने आई है। पता चला है कि शेल्टर होम में रह रहीं 11 महिलाएं लापता हैं। महिलाओं के लापता होने के बाद शेल्टर होम संचालक ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि ब्रजेश ठाकुर शहर के पॉवरफुल लोगों में से एक है। पुलिस ने ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि शेल्टर होम दुष्कर्म मामले में 34 लड़कियों के यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
Published on:
31 Jul 2018, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.