4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों ने निकाली रैली, एसपी ने बांटे हेलमेट, नुक्कड़ नाटक से बताए नियम

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कई आयोजन, शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची यातायात पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 17 Jan 2020, 12:37 AM IST

Children took out rally, SP distributed helmet,

Children took out rally, SP distributed helmet,

सतना. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को शहर में स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। यातायात थाना से शुरू हुई रैली सिविल लाइन चौराहा पहुंची। यहां रेड सिग्नल होने पर बच्चों ने वाहन चालकों को खुद संकेत देते हुए रोका और फिर ग्रीन सिग्नल होने पर रवाना होने का इशारा किया। पांच स्कूलों से आए करीब 40 बच्चों ने यातायात नियमों से परिचित होने के बाद वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके बाद रैली वापस यातायात थाना की ओर रवाना हो गई। रैली में डीएसपी ट्रैफिक हिमाली सोनी, यातायात थाना प्रभारी वर्षा सोनकर, सूबेदार अम्बरीश साहू, सूबेदार मंजू वर्मा, महिला थाना प्रभारी राजश्री रोहित समेत अन्य मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक से जागरूकता
स्कूल छात्रों की रैली के बाद एकेएस विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के जरिए यहां के छात्र और स्टॉफ को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि नियमों का पालन करने के फायदे और नहीं मानने के नुकसान क्या हो सकतेे हैं। यहां एसपी रियाज इकबाल ने भी उद्बोधन देते हुए छात्रों को बताया कि वह दोपहिया वाहन से चलते वक्त हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
बच्चों के बीच पहुंचे एसडीओपी
मैहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसडीओपी हेमंत शर्मा, निरीक्षक कोतवाली डीपी सिंह चौहान स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने पहुंचे। इसके साथ ही थाना पुलिस की अलग अलग टीमें अभियान में लगाई गईं। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाही करते हुए उन्हें हिदायत दी गई कि वह निमयों का पालन करें ताकि खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा बनी रहे। वाहन चेकिंग में यहां दो व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते मिले जिनके खिलाफ कोर्ट चालान बनाए गए हैं।
जंगल के रास्ते में पुलिस
दस्यु प्रभावित धारकुण्डी थाना क्षेत्र में भी पुलिस वाहनों की जांच में जुटी रही। वाहन चालकों को निमयों का पालन करने की सलाह दी गई और एेसे वाहन चालक जो समझाइश के बाद भी नियम के विपरीत वाहन चलाते मिले उन पर थाना प्रभारी पवन कुमार राज ने कार्रवाही कराई। कार्रवाही के दायरे में १७ व्यक्ति आए हैं।
बाबूपुर स्कूल में बताए नियम
बाबूपुर चौकी प्रभारी डीडी खान ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सहयोग से सरस्वती स्कूल पहुंचे। जहां छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन कराने के संबंध में समझाइस दी गई। बच्चों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें और दूसरो को पालन करने के लिए प्रेरित करवाए।
पोड़ी में लगाई चौपाल
एसपी के साथ डीएसपी यातायात व प्रभारी एसडीओपी नागौद हिमाली सोनी पोड़ी चौकी पहुंचीं। इस दौरान आजाक थाना प्रभारी सरला मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात वर्षा सोनकर, महिला थाना प्रभारी राजश्री रोहित, चौकी से मुकेश डोंगरे भी मौजूद रहे। यहां एसपी ने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। बच्चों, युवाओं को यातायात नियमों के बारे में समझाते हुए पालन ककरने के लिए कहा। इस दौरान कई युवाओं को हेलमेट भी बांटे गए। कुछ ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।